Teacher’s Day Essay, Speech: 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूलों में भाषण और निबंध प्रतियोगिता के लिए आसान 10 लाइनें साझा की गई हैं। जिनकी मदद से आप अच्छा भाषण व निबंध तैयार कर सकते हैं।
भाषण और निबंध के लिए 10 मुख्य लाइनें
- भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में बहुत ही खुशी और आदर के साथ मनाया जाता है।
2. यह खास दिन भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
3. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वयं एक महान विद्वान, दार्शनिक और उच्च कोटि के शिक्षक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के नाम समर्पित कर दिया था।
4. जब उनके कुछ शिष्यों ने उनका जन्मदिन मनाने का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय इसे शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।
5. शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें अज्ञानता के अंधेरे से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
6. शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे हमें जीवन में सही और गलत की पहचान करना तथा एक अच्छा इंसान बनना भी सिखाते हैं।
7. बच्चे का चरित्र निर्माण करने और देश का उज्ज्वल भविष्य गढ़ने में गुरु का योगदान सबसे सर्वोपरि होता है।
8. माता-पिता के बाद हमारे जीवन में शिक्षकों का ही सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसलिए हमारे शास्त्रों में भी ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े’ की बात कही गई है।
9. इस दिन छात्र अपने अध्यापकों को ग्रीटिंग कार्ड, फूल और उपहार देकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
10. शिक्षक दिवस का यह पर्व हमें अपने सभी शिक्षकों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.