SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही ssc.gov.in पर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 और कट-ऑफ जारी करने वाला है। इस परीक्षा के जरिए कुल 25,487 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
रिजल्ट के साथ जारी होगी आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट
एसएससी द्वारा रिजल्ट घोषित करने के साथ ही श्रेणी-वार और राज्य-वार कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। अनारक्षित (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ अंक की पीडीएफ फाइल अलग से जारी की जाएगी। इस लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अगला चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PET/ PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट (DME/RME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आयोजित किया जाएगा। इसलिए जो छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अभी से अपनी शारीरिक फिटनेस और दौड़ का अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।
शारीरिक योग्यता संबंधी नियम (पीएसटी)
लंबाई
पुरुष उम्मीदवार – 170 सेमी.
महिला उम्मीदवार – 157 सेमी.
सीना- पुरुष उम्मीदवार – 80 सेमी. (फुलाकर – 85 सेमी
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Test)
पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।
एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज के मुख्य मेनू में “Results” टैब पर क्लिक करें।
- रिजल्ट सेक्शन के अंतर्गत “Constable-GD” वाले विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद “SSC GD Constable Result 2026 / Merit List PDF” वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम वाली पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। आप Ctrl + F का उपयोग करके अपना रोल नंबर (Roll Number) या नाम (Name) खोज सकते हैं।
- भविष्य की शारीरिक परीक्षा के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की फर्जी खबर पर विश्वास न करें और पल-पल के अपडेट के लिए नियमित रूप से केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही विजिट करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.