किआ ने भारतीय मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार Syros EV को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 13.49 लाख से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV सीधे तौर पर टाटा नेक्सन ईवी को कड़ी टक्कर देगी।
कौन सी EV है ज्यादा स्पेसियस?
दोनों ही गाड़ियों की लंबाई 3,995 मिमी है और चौड़ाई में सिर्फ 3 मिमी का अंतर है। हालांकि, सायरोस ईवी ऊंचाई में 45 मिमी ज्यादा ऊंची है और इसका व्हीलबेस भी 52 मिमी बड़ा है। सामान रखने के लिए सायरोस में 40 लीटर ज्यादा बूट स्पेस और एक बड़ा फ्रंक मिलता है। सायरोस ईवी में 17-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि नेक्सन ईवी में 16-इंच के व्हील्स मिलते हैं। स्पेस और साइज के मामले में सायरोस ईवी थोड़ी ज्यादा बेहतर नजर आती है।
फीचर्स में कौन आगे?
एक्सटीरियर फीचर्स में दोनों गाड़ियां काफी हद तक एक जैसी हैं। दोनों में ऑल-एलईडी लाइट्स, पावर्ड फोल्डेबल ORVMs और रियर स्पॉइलर मिलते हैं। हालांकि, सायरोस ईवी में लोगो प्रोजेक्शन वाले पडल लैंप्स और फ्लश डोर हैंडल्स जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, टाटा नेक्सन ईवी अपने खरीदारों को रंगों के ज्यादा ऑप्शन देती है। केबिन की बात करें तो दोनों में 12.3-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। लेकिन सायरोस ईवी का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले 12.3-इंच का है, जो नेक्सन के 10.25-इंच डिस्प्ले से बड़ा है।
कौन से फीचर्स दोनों में मिलते हैं?
इंटीरियर फीचर्स में भी सायरोस ईवी थोड़ा आगे निकलती है। इसमें अलग से 5-इंच का HVAC डिस्प्ले, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, रियर सीट वेंटिलेशन और स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग रियर सीट्स मिलती हैं। दूसरी तरफ, टाटा नेक्सन ईवी में 9-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम और एयर प्यूरीफायर दिया गया है। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/ऐप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, ओटीए अपडेट्स, एम्ब्रिएंट लाइटिंग और रियर एसी वेंट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दोनों ही गाड़ियों में मौजूद हैं।
फुल चार्ज में कौन ज्यादा दौड़ेगी?
बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में सायरोस ईवी में सेगमेंट की सबसे बड़ी 51.4 kWh बैटरी मिलती है। यह 171bhp पावर, 255 Nm टॉर्क और 526 किमी की रेंज देती है। वहीं, नेक्सन ईवी में 45 kWh बैटरी है, जो 144bhp पावर, 215 Nm टॉर्क और 489 किमी रेंज देती है। सायरोस ईवी महज 8.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि नेक्सन ईवी को 8.9 सेकंड लगते हैं। दोनों में सिंगल मोटर, FWD और तीन ड्राइव मोड मिलते हैं।
किसकी सेफ्टी ज्यादा मजबूत?
सेफ्टी के लिहाज से दोनों गाड़ियां बेहद मजबूत हैं। नेक्सन ईवी को 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिल चुकी है। सायरोस ईवी से भी 5-स्टार की उम्मीद है। दोनों में लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ESP, हिल होल्ड और TPMS दिया गया है। सायरोस में साइड पार्किंग सेंसर और फॉलो मी होम हेडलैंप्स अलग से हैं, तो नेक्सन में हिल डिसेंट कंट्रोल और रेन सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं। नेक्सन ईवी का टॉप मॉडल 17.49 लाख रुपये का है। जबकि सायरोस ईवी का टॉप मॉडल 20 लाख रुपये में आता है।
(फोटो क्रेडिट- Google Gemini)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
