Elon Musk की कंपनी X ने अमेरिका में X Money डिजिटल पेमेंट सर्विस लॉन्च कर दी है। यूजर्स को अब X ऐप से पैसे भेज सकेंगे, बिल भर सकेंगे, सैलरी रिसीव कर सकेंगे और Visa डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
X ऐप से ही भेज सकेंगे पैसे साथ ही कई बैंकिंग सर्विस भी मिलेगी
X Money की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स किसी दूसरे X अकाउंट पर सिर्फ उसके यूजरनेम के जरिए पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि X यूजर्स के बीच होने वाले ट्रांसफर पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इसके जरिए यूजर्स अपनी सैलरी सीधे अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं, बैंक वायर ट्रांसफर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर फिजिकल चेक भी भेज सकते हैं। यानी कई बैंकिंग सुविधाएं अब X ऐप के अंदर ही उपलब्ध होंगी।
X Money के साथ कंपनी Visa पार्टनरशिप के तहत डेबिट कार्ड भी उपलब्ध करा रही है। इस कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी किया जा सकेगा। साथ ही इसे Apple Wallet से भी जोड़ा जा सकता है, जिससे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करना आसान होगा।
अभी सिर्फ इन यूजर्स के लिए X Money उपलब्ध
X Money की शुरुआत फिलहाल केवल अमेरिका में की गई है और यह X Premium व Premium+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। इससे पहले इसे सीमित यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा था। कंपनी ने अभी भारत या अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। X Money के आने के बाद अमेरिका में PayPal, Venmo और दूसरे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स के लिए कॉम्पिटीशन बढ़ जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.