देश के अंदर अब इलेक्ट्रिक व्हीकल का सेगमेंट काफी अहम बन चुका है। खासकर, जब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है, और E20 पेट्रोल देशभर में लागू हुआ, तब से इनकी सेल्स में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। इस इजाफा का कमाल ये है कि अब ये कार हाइब्रिड कारों पर भी हावी हो चुकी हैं।
| टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार सेल्स H1 2026 | ||||
|---|---|---|---|---|
| रैंक | मॉडल | H1 2026 सेल्स | H1 2025 सेल्स | अंतर |
| 1 | टाटा नेक्सन EV | 16,567 | 9,284 | 7,283 |
| 2 | टाटा पंच EV | 15,683 | 7,545 | 8,138 |
| 3 | टाटा हैरियर EV | 10,499 | 475 | 10,024 |
| 4 | टाटा कर्व EV | 7,281 | 2,332 | 4,949 |
| 5 | टाटा टियागो EV | 6,816 | 8,396 | -1,580 |
| 6 | टाटा टिगोर EV | 1,643 | 2,540 | -897 |
| 7 | टाटा सिएरा EV | 1,516 | NA | – |
टाटा मोटर्स की H1 (जनवरी से जून) 2026 तक इलेक्ट्रिक कार सेल्स की बात करें तो टाटा नेक्सन EV की H1 2026 में 16,567 यूनिट बिकी थीं। जबकि, H1 2025 में ये आंकड़ा 9,284 यूनिट का था। यानी इसकी बिक्री में 7,283 यूनिट की ग्रोथ देखने को मिली। टाटा पंच EV की H1 2026 में 15,683 यूनिट बिकी थीं। जबकि, H1 2025 में ये आंकड़ा 7,545 यूनिट का था। यानी इसकी बिक्री में 8,138 यूनिट की ग्रोथ देखने को मिली। टाटा हैरियर EV की H1 2026 में 10,499 यूनिट बिकी थीं। जबकि, H1 2025 में ये आंकड़ा 475 यूनिट का था। यानी इसकी बिक्री में 10,024 यूनिट की ग्रोथ देखने को मिली।
टाटा कर्व EV की H1 2026 में 7,281 यूनिट बिकी थीं। जबकि, H1 2025 में ये आंकड़ा 2,332 यूनिट का था। यानी इसकी बिक्री में 4,949 यूनिट की ग्रोथ देखने को मिली। टाटा टियागो EV की H1 2026 में 6,816 यूनिट बिकी थीं। जबकि, H1 2025 में ये आंकड़ा 8,396 यूनिट का था। यानी इसकी बिक्री में 1,580 यूनिट की डिग्रोथ देखने को मिली। टाटा टिगोर EV की H1 2026 में 1,643 यूनिट बिकी थीं। जबकि, H1 2025 में ये आंकड़ा 2,540 यूनिट का था। यानी इसकी बिक्री में 897 यूनिट की डिग्रोथ देखने को मिली। टाटा सिएरा EV की H1 2026 में 1,516 यूनिट बिकी थीं।
टाटा नेक्सन EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी के लिए नेक्सन EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसकी सफलता के पीछे लगातार इसका अपडेट होना भी है। अब इसमें नया 45kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 15% ज्यादा एनर्जी-डेंसिटी वाला है। इसने कंपनी के पुराने 40.5kWh बैटरी पैक को रिप्लेस किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी ARAI सर्टिफाइट रेंज 489km है। वहीं, 40.5kWh यूनिट की तुलना में इसकी रेंज 24km ज्यादा है। हालांकि, इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 350Km के करीब है।
बड़ी बैटरी के साथ, अपडेटेड नेक्सन ईवी 5hp अधिक बनाता है। इसमें एक नया पैनोरमिक सनरूफ है। 10 से 80% से चार्ज होने का समय भी 40.5kWh यूनिट के 56 मिनट के बजाय 48 मिनट रह गया है। नेक्सन ईवी को क्रिएटिव, फियरलेस, एम्पावर्ड, एम्पावर्ड + और रेड डार्क फॉर्म में खरीदा जा सकता है। इसे BNCAP भारतीय बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा XUV 400 से होता है। इसके अलावा, MG विंडसर EV, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति सुजुकी ई-विटारा को भी ये टक्कर देती है। ये देश की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कारों में से भी एक है। दरअसल, इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.