Tata Safari EV
इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों में सबसे पहले सफारी EV के बाजार में आने की उम्मीद है। इसे Harrier EV वाले acti.ev+ इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। थ्री-रो वाली यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मौजूदा सफारी के डिजाइन से काफी हद तक इंस्पायर्ड रह सकती है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। सफारी EV में हैरियर EV वाला बैटरी पैक यूज किया जा सकता है। हालांकि, थ्री-रो लेआउट और एक्स्ट्रा वजन को देखते हुए इसकी रेंज और बैटरी सेटअप में कुछ अंतर हो सकता है। कंपनी इसे अगले 12 से 18 महीनों के अंदर लॉन्च कर सकती है।
नई इलेक्ट्रिक MPV पर भी काम
कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक MPV पर भी विचार कर रही है। अभी इस प्रोजेक्ट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया गया है, लेकिन बढ़ती EV डिमांड के बीच थ्री-रो और ज्यादा स्पेस वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी कंपनी के पोर्टफोलियो में एक अहम जगह बना सकती है। भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार अब केवल छोटी एसयूवी तक सीमित नहीं रह गया है। ऐसे में टाटा की इलेक्ट्रिक एमपीवी उन फैमिली को आकर्षित कर सकती है, जो ज्यादा केबिन स्पेस और थ्री-रो सीटिंग के साथ EV खरीदना चाहते हैं। इसका मुकाबला आने वाली Maruti Suzuki YMC जैसी इलेक्ट्रिक एमपीवी से हो सकता है।
Tata Avinya बनेगी कंपनी की प्रीमियम EV
टाटा मोटर्स के भविष्य के EV पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा नाम Avinya का होगा। इसे शुरुआत में एक futuristic concept के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन इसके प्रोडक्शन मॉडल के डिवेलपमेंट के दौरान प्रोजेक्ट में काफी बदलाव हुए हैं। शुरुआत में अविन्या को JLR से जुड़ी एक आर्किटेक्चर पर बेस्ड बताया गया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके लिए Chery-JLR के Freelander प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है। यह आर्किटेक्चर अलग-अलग बॉडी स्टाइल को सपोर्ट करेगा। अविन्या रेंज का प्रोडक्शन करीब 2027 के मिड में शुरू होने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.