कंपनी अपनी कर्व EV पर पूरे 2.25 लाख रुपए के बेनिफिट दे रही है। इसमें 1 लाख रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और फ्री इंश्योरेंस शामिल है। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 600Km की रेंज देती है।
टाटा हैरियर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ईवी में दिया गया नया 540-डिग्री कैमरा फंक्शन 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्टम में एक एडिशनल एंगल जोड़ता है जो कार के नीचे क्या है यह भी दिखाता है। यह नया एंगल ट्रांसपेरेंट मोड में एक्टिव हो जाता है जो ऑफ-रोड इलाके से निपटने के साथ-साथ बड़े गड्ढों से गुजरने में ड्राइवर की मदद करता है। हैरियर ईवी मास-मार्केट सेगमेंट में पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है जिसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। इसमें प्रत्येक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है। बूस्ट मोड का यूज करके हैरियर ईवी केवल 6.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
स्टैंडर्ड हैरियर में केवल 3 टेरेन मोड हैं यानी नॉर्मल, रफ और वेट। इलेक्ट्रिक हैरियर के मामले में टाटा मोटर्स ने कुल 6 मल्टी-टेरेन मोड पेश किए हैं जिनमें नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड शामिल हैं। ये मोड पावर डिलीवरी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं ताकि एसयूवी को मुश्किल इलाकों में मदद मिल सके। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 600Km की रेंज देती है।
टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी के साथ नया 14.5-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश किया है जो किसी भी टाटा कार के लिए सबसे बड़ा है। यह सैमसंग द्वारा बनाया गया नियो क्यूएलईडी डिस्प्ले है जो ग्राहकों को शार्प और क्रिस्प व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। हैरियर ईवी में शार्क फिन एंटीना में एक एडिशनल कैमरा लगा है। इस कैमरे से आने वाली फीड डिजिटल IRVM पर दिखाई देती है जिससे कार के पीछे क्या है इसकी साफ तस्वीर मिलती है। इसमें रिकॉर्डिंग फंक्शन भी है और यह बेहतर सुरक्षा के लिए डैशकैम का भी काम करता है।
BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
भारत NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32/32 स्कोर और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 45/49 स्कोर किया। कंपनी ने एक इवेंट में टाटा हैरियर EV से पथरीली रास्ते पर ऑफरोडिंग भी की। इसे खड़ी चढ़ाई पर चढ़ाया गया। इससे एक टैंक को भी खींचकर दिखाय गया। इसे कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से भी निकाला गया। इतना ही नहीं, इसे जंप कराकर भी दिखाया गया। कुल मिलाकर इसने ऐसे कारनामे करके दिखा दिए जो शायद एक इलेक्ट्रिक कार के लिए करना आसान नहीं होता। इन सबके बीच इसके बॉडी शेल की मजबूती के लिए कार के ऊपर 1.5 टन का एक कंटेनर रखकर भी दिखाया गया।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाला ओणम डिस्काउंट सिर्फ केरल के ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा 15 अगस्त और रक्षाबंधन के मौके पर भी कंपनी अलग-अलग राज्यों में डिस्काउंट ऑफर कर सकती है। इसके लिए आप शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट का पता लगा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.