भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने श्रीलंका जाने वाली है। टीम के श्रीलंका रवाना होने से ठीक एक दिन पहले, भारत के दो मुख्य बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मुंबई में एक साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। मुंबई में तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास नहीं रोका। बारिश से बचने के लिए उन्होंने बांद्रा वेस्ट के विंग्स स्पोर्ट्स सेंटर में इंडोर प्रैक्टिस की। पूर्व भारतीय खिलाड़ी जतिन परांजपे के इस सेंटर में दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं।
इस प्रैक्टिस की सबसे बड़ी बात यह थी कि दोनों बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के बजाय सिर्फ स्पिन गेंदों को खेलने पर ध्यान दिया। श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पिचें स्पिनर्स के लिए अनुकूल होने की उम्मीद है। इसीलिए राहुल और जायसवाल ने ऑफ-स्पिनर, लेग-स्पिनर और बाएं हाथ के स्पिनरों हर तरह के गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी की। इस दौरान मुंबई के स्पिनर तनुष कोटियान और कई लोकल बॉलर्स ने उन्हें बॉलिंग की, ताकि वे श्रीलंका की स्पिन पिचों पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
तनुष कोटियन और हर्ष दुबे नेट बॉलर के तौर पर जाएंगे श्रीलंका
क्रिकबज के मुताबिक, तनुष कोटियन ने बताया कि वे बांद्रा की इस अकादमी में अक्सर प्रैक्टिस करते हैं, क्योंकि यहां बारिश के दौरान भी अभ्यास करने की अच्छी व्यवस्था है। यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। पिछले कुछ दिनों से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी यहीं उनके साथ अभ्यास कर रहे थे। हालांकि तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को श्रीलंका दौरे की मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया है, फिर भी उन्हें एक खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये दोनों खिलाड़ी नेट बॉलर्स के तौर पर भारतीय टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे। वहां वे रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन जैसे मुख्य स्पिनरों के साथ अभ्यास सत्र में गेंदबाजों के रूप में मदद करेंगे।
15 अगस्त से खेला जाएगा पहला टेस्ट
भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं और मंगलवार देर शाम चार्टर फ्लाइट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे। साई सुदर्शन इस टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे या नहीं यह उनके फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है, लेकिन उम्मीद है कि वे भी जल्द टीम से जुड़ेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। इससे पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
यह भी पढ़ें
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन स्क्वॉड का ऐलान, जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी को मिली कप्तानी
UAE में खेला जा सकता है महिला एशिया कप, 8 टीमें लेंगी हिस्सा, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.