भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में भिड़ंत हो रही है, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट के दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दोनों ही मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब सभी की नजरें 19 सितंबर को होने वाले डबल्स के पहले मुकाबले पर हैं जिसमें यदि भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा तो उनके लिए यहां से अंतिम-8 में पहुंचने का रास्ता खत्म हो जाएगा। डबल्स के मैच में भारत की तरफ से श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का सामना साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से होगा, जिसमें इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे होगी और मैच का सीधा प्रसारण भारत में VETO OTT पर किया जाएगा।
भारतीय टीम के सामने करो या मरो की स्थिति
साउथ कोरिया की टीम ने 18 सितंबर को खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ इस राउंड में 2-0 की बढ़त बना ली है, ऐसे में भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। डबल्स के मैच होने के बाद फिर चौथा मुकाबला खेला जाएगा जो सिंगल्स इवेंट का होगा, लेकिन यदि भारतीय टीम डबल्स मैच में हार का सामना करती है तो भारतीय टीम अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाएगी।
सिंगल्स के पहले 2 मैच में नागल और डीके सुरेश को मिली थी हार
डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम ने 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट के दो मुकाबले खेले थे, जिसमें डीके सुरेश और सुमित नागल दोनों को अपने-अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसमें डीके सुरेश ने कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें उन्होंने पहला सेट 6-3 के अंतर से जीता था, जबकि अगले दो सेट में उनको 6-3 और 6-4 के अंतर से हार का सामन करना पड़ा था। वहीं सुमित नागल को लेकर बात की जाए तो तीन घंटे तक चले कड़े मैच में साउथ कोरिया के ह्योन चुंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सुमित नागल ने काफी अच्छी शुरुआत की थी, जिसमें पहले सेट को वह 6-2 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन इसके बाद ह्योन चुंग ने वापसी करने के साथ अगले दो सेट 6-4 और 7-5 के अंतर से अपने नाम करने के साथ जीत हासिल की है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.