सोमवार, 3 अगस्त 2026 को दिल्ली प्रीमियर लीग के रात के मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को चार विकेट से हराया। इस जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान यश ढुल ने सीधे शब्दों में कहा कि हमारी कोशिश बड़े गेंदबाजों को पहली गेंद से रडार पर लेना है।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची सेंट्रल दिल्ली किंग्स
इस जीत के साथ यश ढुल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने अपने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। पहले मैच में पुरानी दिल्ली को 31 जुलाई के दिन 4 विकेट से हराया था। इस टीम में दिग्वेश राठी मौजूद थे, जिनके खिलाफ सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाजों ने 4 ओवर में 11 की इकोनॉमी के साथ 44 रन कूटे थे। दूसरा मुकाबला आउटर दिल्ली वारियर्स के खिलाफ खेला गया था, जिसे सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने चार विकेट से जीत लिया था। बारिश के कारण यह मैच 10-10 ओवर का कर दिया गया था। प्रियांश आर्या और नवदीप सैनी वाली टीम को चार विकेट से हराने में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाजों का अहम रोल रहा था। वंश बेदी ने नाबाद 16 गेंदों में 47 रन बनाए थे और कप्तान यश ढुल ने 16 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी। भारतीय टीम में खेल चुके तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की जमकर पिटाई हुई थी। उन्होंने सिर्फ 1.5 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 21.8 की इकोनॉमी के साथ 40 रन खर्चे थे। तीसरे मुकाबले में आज सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को हराकर टीम को टॉप पर पहुंचाया।
दिग्वेश और सैनी जैसे बड़े गेंदबाजों को टारगेट का करना लक्ष्य
सोमवार, को खेले गए मुकाबले में कप्तान यश ढुल 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। वे मयंक डागर की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में स्टंप आउट हुए। मैच समाप्त होने के बाद जब कप्तान यश ढुल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तब उनसे तमाम तरह के सवाल पूछे गए। इस दौरान एक सवाल यह भी था कि जब रन रेट अच्छी गति से चल रहा था तो आपको आगे निकलकर शॉट खेलने की क्या जरूरत थी? इस सवाल का जवाब देते हुए कप्तान यश ढुल ने कहा कि “हमारी कोशिश टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को गेम से बाहर करने की होती है। अगर आज मयंक को एक दो छक्के लग जाते तो वह मानसिक रूप से गेम से बाहर हो जाते। दुर्भाग्यवश सही जजमेंट नहीं हुआ और मैं स्टंप आउट हो गया। हालांकि, अप्रोच वही थी। इस मैच से पहले भी मैंने और हरामी टीम इसी तरह की अप्रोच दिखाई है। पिछले मैच में हमने नवदीप भैया (नवदीप सैनी) को सेट नहीं होने दिया था और पहली गेंद से ही रडार पर ले लिया था, जिसके बाद पूरी टीम बैकफुट पर नजर आई थी। उन्हें 11 गेंदों में ही 40 रन पड़े थे। इससे पहले हमने पहले मुकाबले में दिग्वेश राठी के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई थी और उन्हें रडार पर लेते हुए 1 ओवर में 20 रन के करीब लिए थे और अनसेटल कर दिया था।” यश ने आगे कहा कि “टी-20 गेम में बहुत कुछ सोचने का वक्त नहीं रहता लेकिन हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने और गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी ना होने देने की होती है।”
4 अगस्त को खेले जाएंगे 2 मुकाबले
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में चार अगस्त 2026 बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर 1 बजे से पहला मैच न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच होगा और दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच खेला जाएगा।
रिपोर्ट- विमलेश कुमार भुर्तिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.