एक्टिंग से संन्यास ले चुके थलपति विजय अब तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं. विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इसी के साथ सी जोसेफ विजय ने रविवार को, आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जन एक्टर टर्न पॉलिटिशियन ने कभी अपने माता- पिता पर केस कर दिया था.
विजय ने क्यों अपने पेरेंट्स के खिलाफ किया था केस?
मुख्यमंत्री विजय और उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके), तमिलनाडु राज्य के 2026 के चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में से 108 सीटें जीतीं. वह राज्य चुनाव जीतने और अपने पहले ही प्रयास में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले अभिनेता हैं. उनसे पहले एमजीआर ने भी पहले प्रयास में चुनाव जीता था, हालांकि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था. वहीं एक समय ऐसा था जब विजय राजनीति से बिल्कुल दूर रहना चाहते थे, जबकि उनके करीबी लोग उन्हें राजनीति की ओर धकेलते रहे थे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में, विजय ने अपने माता-पिता सहित 11 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, ताकि वे उनके नाम, तस्वीरों और फैन क्लब का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए न कर सकें. उस समय, उनके पिता, एस ए चंद्रशेखर ने विजय की सहमति के बिना ही अभिनेता के फैन एसोसिएशन को विजय मक्कल इयकम नाम के राजनीतिक संगठन में बदल दिया था. हालांकि एक्टर ने पब्लिकली इस कदम से खुद को अलग कर लिया और क्लियर किया कि उनका पार्टी से कोई डायरेक्ट या इनडायरेक्ट संबंध नहीं है.
केस करने पर विजय के पेरेंट्स ने क्या कहा था?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बेटे विजय के केस करने पर, चंद्रशेखर ने जवाब देते हुए कहा था कि हर परिवार में कुछ न कुछ समस्याएं होती हैं, और पिता-पुत्रों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आखिरकार वे अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं. खबरों के मुताबिक, उनकी मां शोभा ने भी पब्लिकली अनाउंय किया था कि उनके पति ने विजय के फैन क्लब को राजनीतिक संगठन में बदलने से पहले अपने बेटे से इजाजत नहीं ली थी.
ये भी पढ़ें:-मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!
विजय अब बने हैं तमिलनाडु के सीएम
कई सालों बाद, जिस अभिनेता ने कभी राजनीति में न आने का फैसला किया था, उसने 2 फरवरी, 2024 को अपनी खुद की पार्टी, टीवीके, लॉन्च की और अब उसने डीएमके और एआईएडीएमके के 60 साल पुराने राजनीतिक एकाधिकार को तोड़ दिया है. बता दें कि विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था, जहां कई राजनीतिक नेता, समर्थक और हस्तियां समारोह के साक्षी बनने के लिए पहुंचे थे. तृषा कृष्णन भी अपने खास अंदाज में विजय की सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.