Last Updated:
India vs England T20 World Cup Semi Final: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार है. 2022 में उसे हार मिली, जबकि 2024 में भारत ने सेमीफाइनल जीतकर खिताब भी अपने नाम किया. पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कुछ ऐसा हुआ है, जो इस बार भारत की खिताबी जीत की गारंटी दे रहा है. हालांकि, इसके लिए भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना होगा. चलिए हम आपको बताते हैं.
भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर.
लगातार तीसरी बार इंग्लैंड से सामना
भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट कटाया है. 2022 और 2024 में भी भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. दिलचस्प यह है कि पिछले दोनों मौकों पर भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से ही हुआ है. इस तरह भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार खिताबी जंग में जगह बनाने के लिए वानखेड़े में आमने-सामने होंगी. भारत अगर आगामी सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हरा देता है तो उसकी ट्रॉफी जीतना तय माना जा रहा है. एक गजब का संयोग बन रहा है, जो इसकी गारंटी दे रहा है.
भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर.
बन रहा ये गजब संयोग
दरअसल, पिछले दो बार के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड में से जो भी टीम जीती है उसने आगे चलकर खिताब जीता. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था. एडिलेड में हुए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. जोस बटलर की इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था. इसके बाद फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.
2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक बार फिर रोहित की टीम इंडिया और बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड आमने-सामने थीं. जॉर्जटाउन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई और 68 रन से मैच हार गई. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था.
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दो सेमीफाइनल में विजयी रही टीम चैंपियन बनी है. ऐसे में देखना होगा कि 5 मार्च को होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम इस बार चैंपियन बनकर उभरती है या नहीं. भारत टीम 2007 और 2024 में, जबकि इंग्लैंड 2010 और 2022 में टी20 विश्व कप जीत चुकी है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.