किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने 2016 में शादी की थी. लेकिन, जब दोनों बिग बॉस में गए थे, तब एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. बिग बॉस के घर में बिताए गए पलों ने किश्वर और सुयश के रिश्ते को और भी मजबूत किया. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुयश ने इस बारे में खुलकर बात की कि क्या कभी उनके मन में किश्वर संग रिश्ते को लेकर कोई शक था.
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय को उनके फैंस सुकिश कहते हैं. उन्होंने कहा कि बिग बॉस साइन करने से पहले वो अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह से क्लियर थे.फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सुयश ने कहा,’मैंने कहा था कि अगर हम इतने मजबूत हैं, तो ये शो हमें कैसे तोड़ सकता है. और अगर ये शो में तोड़ सकता है तो हम अभी ही अलग हो जाते हैं. मैं शो के अंदर इस रिश्ते को परखना चाहता था. अगर किस्मत में टूटना लिखा होगा, तो वहीं टूट जाएगा. लेकिन अगर नहीं, तो सोचिए हम कितने मजबूत बनकर निकलेंगे और बिल्कुल ऐसा ही हुआ.’
सुयश को बिग बॉस मेकर्स ने दिया ये ऑफर
इससे पहले रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में बात करते हुए सुयश राय ने बिग बॉस के एक्सपीरियंस को लेकर बात की. सुयश ने बिग बॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके और किश्वर मर्चेंट की एविक्शन के बीच सिर्फ पांच दिनों का ही अंतर था.
ये भी पढ़ें:-अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने उड़ाए 87,000 रुपये
सुयश के एलमिनेट होने के बाद मेकर्स ने उन्हें दोबारा घर में एंट्री का ऑफर दिया, लेकिन शर्त यह थी कि उन्हें बिग बॉस के घर के अंदर ही किश्वर से शादी करना होगी. हालांकि, सुयश इस आइडिया के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने पहले किश्वर से बात करने की इच्छा जताई.
उनका कहना था कि वो इतना बड़ा फैसला अचानक नहीं ले सकते, जब तक उन्हें किश्वर की राय न पता हो. लेकिन कुछ ही दिनों बाद किश्वर भी शो से बाहर हो गईं, जिसके चलते ये प्लान कभी पूरा नहीं हो सका. अपने सफर के बारे में बात करते हुए सुयश ने ये भी कहा कि शुरुआत में दोनों इस बात को लेकर थोड़ा असमंजस और घबराए हुए थे कि शो में उनके साथ क्या होगा. लेकिन आखिरकार इस एक्सपीरियंस ने उनके रिश्ते को और भी मजबूत बना दिया.
ये भी पढ़ें:-‘थोड़ी बहुत नोकझोंक..’ रुपाली गांगुली संग निधि शाह की होती थी लड़ाई? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.