सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2026 का आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन इसके बाद न केवल उनकी कप्तानी ले ली गई, बल्कि टीम से भी बाहर हो गए। हालांकि सूर्या ने अभी हिम्मत नहीं हारी है। ऐसा लगता है कि उन्होंने एक बार फिर से वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच सूर्या ने रविवार को खूब पसीना बहाया और रात करीब एक बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।
रविवार और सोमवार की रात करीब एक बजे सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ दिनों से गुमनामी के अंधेरे में थे, लेकिन इस बीच रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात 12 बजकर 57 मिनट पर सूर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि रविवार का दिन मजेदार रहा। जल्दी जल्दी दौड़ा और तीन घंटे में लगभग 1000 बॉल खेलीं। इससे अच्छा लगा। साथ ही सूर्या ने अपनी तैयारी का वीडियो भी शेयर किया है। इससे पता चलता है कि सूर्या ने टीम इंडिया में वापसी की अपनी तैयारी फिर से शुरू कर दी है।
टी20 विश्व कप में नहीं बने थे सूर्या से रन, आईपीएल में भी बल्ला रहा खामोश
टीम इंडिया ने भले ही साल 2026 का विश्व कप सूर्या की कप्तानी में जीता हो, लेकिन इस बीच उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं बने। विश्व कप के बाद जब सूर्या आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए उतरे तो वहां भी उनके बल्ले से रन नहीं बने। इसका खामियाजा उन्हें टीम से अपनी जगह गवां कर भुगतना पड़ा। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया। हालांकि श्रेयस की शुुरुआत काफी खराब रही। पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड से सीरीज हारी। इसके बाद इंग्लैंड से भी सीरीज हार गई। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई। हालांकि अब श्रेयस की गाड़ी पटरी पर लौट आई है। उनकी कप्तानी में टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीत ली है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
जब सूर्यकुमार यादव खेल रहे थे, तब भी वे केवल एक ही फॉर्मेट में नजर आते थे। हालांकि उन्होंने टेस्ट और वनडे भी खेला, लेकिन वे वहां फिट नहीं हो पाए और वापस टी20 में ही आकर सिमट गए। ऐसे में सूर्या के पास अब फिर से उसी फॉर्मेट में वापसी हो सकती है। अब टीम इंडिया जल्द कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी। भारतीय टीम अगस्त में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका जाएगी। इसके बाद सितंबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत आएगी। अक्टूबर में पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी। अब देखना ये होगा कि क्या सूर्या तब तक टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी को प्रभावित कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया अब लंबे ब्रेक पर, जल्द होगा अगली सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.