एक्टर धनुष की राजनीति में एंट्री को लेकर एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है. हाल ही में वो तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में उनके फैन क्लब्स की ओर से बड़े स्केल पर कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके बाद धनुष की राजनीतिक एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि वो थलापति विजय की राह पर निकलने की तैयारी कर चुके हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
धनुष ने कही जन कल्याण की बात
धनुष ने चेन्नई में ऑर्गेनाइज हुए इस कार्यक्रम में जन कल्याण की बात भी कही. उन्होंने लोगों से अपने आस-पास के लोगों की मदद करने और उनकी जरूरत को समझने की भी अपील की. इस दौरान अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हुई थी. धनुष ने कहा, ‘एक ही जगह पर बहुत सारे लोग इकट्ठा हुए. इस तरह की एकता में अपार शक्ति है. हमें इस एकता को एक उद्देश्य देना होगा.’
यह भी पढ़ें: ‘हर मां को समर्पित करता हूं’, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
धनुष ने की लोगों से मदद की अपील
धनुष भीड़ से आगे कहती हैं, ‘सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप से परे, हमें और भी कल्याणकारी कामों में शामिल होना होगा. अपने क्षेत्र के लोगों, अपने आस-पास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और उनकी हर संभव तरीके से उनकी मदद करें. उनके लिए जो भी मदद की जा सकती है वो जरूर करें. मुझे आप लोगों पर और भी गर्व करना चाहिए. मुझे विश्वास है कि आप ऐसा कर लेंगे.’
इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में धनुष ने आयोजन करने वाले फैन क्लब के नए झंडे का अनावरण भी किया. धनुष के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इसे थलापति विजय से जोड़ने लगे. क्योंकि उन्होंने भी सालों तक फैन क्लब बनाकर लोगों के साथ सतही काम किया था फिर अंत में तमिलनाडु के सीएम बनकर उबरे.
धनुष का राजनीति में हुआ वेलकम!
धनुष की स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. लोगों ने उनकी स्पीच देखने के बाद उनका राजनीति में वेलकम भी किया. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि राजनीति में आने वालों की कतार लंबी होती जा रही है. हर कोई यही सोच रहा है, अगर थलपति विजय राजनीति में आ सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं?’. दूसरे ने लिखा, ‘राजनीति में स्वागत है धनुष. तमिलनाडु को शिक्षित, अनुशासित, हिम्मत वाला चाहिए ना कि एक्टर्स चेजिंग पावर.’ इसके साथ ही एक अन्य ने कयास लगाए, ‘लगता है कि धनुष अपनी अलग पार्टी बना रहे हैं.’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ का बवंडर, तोड़े ‘कॉकटेल 2’ समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
हालांकि, धनुष की ओर से कभी भी राजनीति में आने को लेकर कंफर्म नहीं किया गया. लेकिन उन्होंने अपने फैन बेस का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन और अन्य कामों के लिए किया है. एक्टर ने तमिलनाडु भर में रक्तदान अभियान, बाढ़ राहत कार्य और शैक्षिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किए हैं.
धनुष को मिला नेशनल अवॉर्ड
धनुष तमिल सिनेमा के मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर्स में से एक हैं. उन्हें 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड् मिले हैं. दो अवॉर्ड बतौर अभिनेता और दो बतौर प्रोड्यूसर मिले हैं. उनकी हालिया निर्देशित फिल्म ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म का पुरस्कार मिला है. हालांकि, इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. लोगों का कहना था कि इस पुरस्कार का हकदार कोई और फिल्म थी.
धनुष का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, ‘धनुष’ के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो फिल्म ‘ओम चैप्टर 1- उधिरम: द ब्लड वुड’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है. फिल्म की रिलीज डेट 16 अक्तूबर, 2026 तय की गई है. वहीं, धनुष को आखिरी बार फिल्म ‘कारा’ में देखा गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.