Last Updated:
IND vs ENG Predicted Playing-11: भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट से कहा है कि खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से बाहर रखा जाए. भारत रविवार (आज) को न्यूजीलैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला खेलेगा.
रिंकू सिंह.
अभिषेक शर्मा का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार ही 50 रन का आंकड़ा पार किया है और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बार-बार परेशान दिखे हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को स्पिन गेंदबाज चार बार आउट कर चुके हैं. इसी वजह से विरोधी टीमें अब उनकी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए पावरप्ले में ज्यादा स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल कर रही हैं.
अभिषेक शर्मा.
25 साल के अभिषेक का खराब प्रदर्शन सेमीफाइनल में भी जारी रहा. उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों में 9 रन बनाए और दूसरे ओवर में विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. इस पूरे टूर्नामेंट में उनके स्कोर रहे- 0, 0, 0, 15, 55, 10 और 9. उन्होंने कुल 89 रन बनाए और उनका औसत सिर्फ 12.71 रहा.
गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत मुश्किल फैसला है. अभिषेक शर्मा ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा है. वह बार-बार उसी जगह पर आउट हो रहे हैं जहां उन्हें शॉट खेलने में दिक्कत होती है. गेंदबाज उसी जगह गेंद डालकर उनसे गलती करवा रहे हैं. मेरी चिंता यह है कि उन्होंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी में बदलाव नहीं किया है या शायद कर नहीं पा रहे हैं.’
रिंकू सिंह.
गावस्कर ने सुझाव दिया कि भारत की टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग में बदलाव करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करानी चाहिए और टीम में रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा की जगह शामिल करना चाहिए. गावस्कर ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि ईशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग करें और रिंकू सिंह टीम में आएं. रिंकू के अंदर आत्मविश्वास है. आपने शायद उनके शरीर पर ‘God’s Plan’ का टैटू भी देखा होगा. कई बार ऐसे खिलाड़ियों के लिए चीजें अपने आप सही हो जाती हैं.’
गावस्कर ने गेंदबाजी में भी बदलाव की सलाह दी. उन्होंने कहा कि खराब फॉर्म में चल रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह फाइनल में बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.