संडे को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला गया था और भारतीय टीम ने बड़े अंतर के साथ खिताब अपने नाम किया. वहीं मैच के बावजूद एक हफ्ते पुरानी द केरल स्टोरी 2 ने दमदार परफर्म किया. हालांकि , अस्सी और ओ’रोमियो जैसी पुरानी रिलीज का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल नजर आया. चलिए यहां जानते हैं संडे को सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों ने कितना कलक्शन किया.
रविवार को द केरला स्टोरी 2 ने कितनी कमाई की
फिल्म द केरला स्टोरी 2 को थिएटर में 10 दिन हो गए हैं. यह अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि इसने रिलीज के 9 दिनों में अपना 28 करोड़ का बजट वसूल कर लिया है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपनी रिलीज़ के दसवें दिन 3.37 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 32.72 करोड़ रुपये हो गया है.
मृत्युंजय ने कितना किया संडे को कलेक्शन?
श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन की लीड रोल वाली तेलुगु एक्शन थ्रिलर ‘मृत्युंजय’ ने थिएटर में तीन दिन पूरे कर लिए हैं और 9 मार्च को इसका थिएटर रन का चौथा दिन है. 6 मार्च, 2026 को रिलीज़ हुई मृत्युंजय ने सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन के आखिर तक पूरे भारत में लगभग 3.16 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई 1.35 करोड़ रही. वहां सैकनलिक के आंकड़ो के मुताबिक तीसरे दिन संडे को इसका कलेक्शन 81 लाख रुपये रहा.
चरक का कितना रहा कलेक्शन
इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई चरक की शुरुआत ही काफी ठंडी रही थी. इसने 10 लाख रुपये से ओपनिंग की थी. इसके बाद अंधविश्वास पर बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 15 लाख रुपयों का कलेक्शन किया. ये बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये कमा पाई है.
अस्सी ने तीसरे संडे कितनी कमाई की
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 17वें दिन महज 23 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 17 दिनों की कुल कमाई 10.33 करोड़ हो पाई है जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 12.27 करोड़ रुपये है.
ओ रोमियो की चौथे संडे कितनी रही कमाई?
शाहिद कपूर और विशाल भाद्वाज की जोड़ी की चौथी फिल्म ओ रोमियो दर्शको को इम्प्रेस नहीं कर पाई है. इस फिल्म ने रिलीज 24वें दिन यानी चौथे संडे को महज 61 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का भारत मे कुल नेट कलेक्शन 69.96 करोड़ रुपये हुआ है जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 82.80 करोड है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.