एकतरफ जहां श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाली भारत और श्रीलंका के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर सभी का ध्यान है तो वहीं इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग देने वाले कोच सुमित फर्नांडो की एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस में मौत हो गई। 8 अगस्त को कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद में दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सुमित फर्नांडो भी इस विवाद में शामिल हो गए और कथित तौर पर उन पर हमला किया गया, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को किया गिरफ्तार
कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के कोच सुमित फर्नांडो की मौत के मामले में समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 17 साल के खिलाड़ी को 10 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे 11 अगस्त को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान कोच सुमित फर्नांडो भी इस विवाद में शामिल हो गए और उसी दौरान उनपर कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 11 अगस्त को उनका निधन हो गया था।
कुसल मेंडिस सहित कई शानदार प्लेयर्स को दी है फर्नांडो ने ट्रेनिंग
सुमित फर्नांडो को लेकर बात की जाए तो वह मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके थे, जिसमें उन्होंने श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस सहित कई खिलाड़ियों को उनके शुरुआती क्रिकेट जीवन में ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभाई है। कोचिंग के अलावा फर्नांडो ने पिच क्यूरेटर की भी जिम्मेदारी संभाली है। वहीं सुमित फर्नांडो का अंतिम संस्कार 13 अगस्त को किया गया। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य खिलाड़ियों से भी पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें
पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्नाटक टीम के बने हेड कोच
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.