सुमन पहुजा एक डायटीशिटन और वेट लॉस एक्सपर्ट हैं। दूसरों का वजन कम करने के साथ ही उन्होंने खुद का वजन कम कर हर किसी को हैरान कर दिया है। देखिए कैसे कम किया वजन और क्या है उनकी नेट वॉर्थ।
सुमन पहुजा वेट लॉस
वजन घटाने की बात आती है तो हर कोई सबसे पहले खाना पीना छोड़ देता है और हैवी वर्कआउट करना शुरू कर देता है। असल में वेट लॉस के इस तरीके से वजन कम नहीं होता बल्किन जब आप खाना शुरू करते हैं तो एकदम से वजन बढ़ जाता है। डायटीशियन ने क्रैश डाइट अपनाने के बजाय लंबे समय तक चलने वाली खान-पान की आदतें बनाने और नियमित रूप से वर्कआउट करने पर ध्यान दिया। इसके अलावा उन्होंने पसंद का खाना पूरी तरह से बंद नहीं किया। डायटीशियन को पाव भाजी और छोले-भटूरे जैसी डिशेज खाते हुए वजन किया बस वह इन चीजों को घर पर ही बनाकर खाती हैं। इससे डिशेज में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और खाने की मात्रा पर बेहतर कंट्रोल भी रखने में मदद मिलती है।
कैसी थी डायट
-डायटीशियन नाश्ते में दो मल्टीग्रेन पराठे, एक कटोरी सब्जी और बिना चीनी वाली चाय पीती है।
-लंच में आमतौर पर एक गिलास कोल्ड कॉफी के साथ फल या लौकी का सलाद होता है।
-डिनर में दो अंडे की सफेदी के साथ ब्रोकली या बिना नमक के पकाई गई शिमला मिर्च होती है। वह पेट भरने वाले, पौष्टिक और कम कैलोरी वाले चिया सीड पुडिंग को भी खाने की सलाह देती हैं।
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज
वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए वह हफ्ते में तीन दिन वर्कआउट करती हैं और खास तौर से कार्डियो एक्सरसाइज, जैसे कि दौड़ने और कूदने पर ध्यान देती हैं। एक्सरसाइज के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और तनाव को मैनेज करना भी जरूरी है।
कैसे मिली वजन घटने में सफलता
डायटीशियन सुमन पहुजा ने अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए। वह सुबह उठने के एक घंटे के अंदर नाश्ता करती हैं, शाम 5 बजे के बाद कार्बोहाइड्रेट से परहेज करती हैं, हफ्ते में दो बार डिटॉक्स वॉटर पीती हैं और ‘चीट डे’ पर भी घर का बना खाना ही पसंद करती हैं।
डिलीवरी के बाद कैसे कम किया वजन
सुमन ने बीते साल 2025 में बेबी बॉय को जन्म दिया। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया की उनकी डिलीवरी 6.5 महीने में ही हो गई थी। डिलीवरी के बाद लगभग एक महीने तक उन्हें घर और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़े। जिसकी वजह से वह खुद का ख्याल नहीं रख पाई और इसी वजह से उनका वजन 60 किलो से बढ़कर लगभग 94 kg हो गया। इस बढ़े हुए वजन को उन्होंन कम करने के लिए 50 दिन लिए। इस दौरान हेल्दी खाना खाकर, सही आराम करके और भरपूर पानी पीकर उन्होंन 14 किलो वजन कम कर लिया था।
सुमन पहुजा नेटवर्थ
सुमन पाहुजा ‘फैट टू फैब डायट क्लिनिक’ की फाउंडर हैं। सुमन ने अपने काम को वेलनेस ब्रांड के तौर पर बढ़ाया है। यह ब्रांड कस्टमाइज्ड डायट प्लान, हर्बल वेलनेस प्रोडक्ट, ऑनलाइन कंसल्टेशन और लाइफस्टाइल कोचिंग जैसी सुविधाएं देता है। सुमन ने अपनी बिजनेस जर्नी की शुरुआत जीरों से की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब 60 करोड़ की नेट वर्थ है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.