- कॉपी लिंक
रोहतक में सपना चौधरी को लेकर अपनी बात कहते हुए वीर साहू। इनसेट में वीर साहू (दाएं) और धर्मेंद्र हुड्डा (बाएं) ।
जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट मामले में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के सपोर्ट में उनके पति वीर साहू आए हैं। रोहतक के महम चौबीसी पर हुई उत्तर भारत की खाप पंचायत के बाद वीर साहू ने कहा- महम चौबीसी के चबूतरे की एक मर्यादा है और यहां आकर कोई निजी खुंदक निकाले तो उससे जलील आदमी कोई नहीं। कोई भी खाप के मंच पर राजनीतिक रोटियां ना सेके।
वीर साहू ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा का सोशल मीडिया पर अपना एक तरीका था, लेकिन उसे अपनी भाषा को मर्यादित रखना चाहिए। विरोध कोई किसी का भी कर सकता है, लेकिन उसका एक तरीका होता है। हालांकि, वह निजी तौर पर धर्मेंद्र हुड्डा के संपर्क में नहीं हैं।
दरअसल, जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर हरियाणा की लड़कियां बिगाड़ने का आरोप लगाया था। हुड्डा ने कहा था- हरियाणा के डांस और सोशल मीडिया पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए यही कुछ एक्ट्रेस-डांसर जिम्मेदार हैं। ये डिजिटल R हैं। इसके बाद खापों ने इस मामले में महापंचायत बुलाई थी।

रोहतक में पत्नी सपना चौधरी के बचाव में बयान देते वीर साहू। उन्होंने कहा कि सपना के साथ मेरा जो भी विवाद है वो निजी है।
पढ़िए सपना चौधरी से विवाद और खाप पंचायत पर क्या बोले साहू…
- विवाद तो महादेव-पार्वती के बीच भी होता थाः सपना चौधरी के बारे में बोलते हुए वीर साहू कहा- हमारे में प्रेम, विवाद या कुछ और बात हो, वो हमारे बीच की है। महादेव-पार्वती के बीच भी विवाद होता था। अब कोई विवाद है या नहीं, वो हमारे बीच की बात है। जिसका जितने समय तक साथ लिखा होता है, वह उतने समय साथ रहेगा।
- खापों की आड़ में कुछ अपना कांटा निकालने आतेः साहू ने आगे कहा- खापों की आड़ में कुछ लोग अपना निजी काम या अपना कांटा निकालने के लिए आते हैं। लेकिन मैं खापों के यहां आया, क्योंकि खापों ने मेरी काफी मदद की। जब छोटा बेटा हुआ तो खाप मेरे साथ खड़ी थी और अब मैं खापों के साथ खड़ा हूं।
- युवाओं का सुझाव लेना जरूरीः वीर साहू खाप पंचायत के दौरान युवाओं की तरफ से बोलने के लिए खड़े हुए और कहा कि पंचायत का उद्देश्य युवाओं को सही राह पर लाना था, लेकिन युवाओं को बोलने नहीं दिया जा रहा। उनके सुझाव भी लेने चाहिए। कुछ युवा नाराज होकर चले भी गए। सबकी लड़ाई राम बनने की है, कोई लक्ष्मण भी बन लो।

हरियाणवी डांसर-एक्ट्रेस सपना चौधरी को लेकर जाट आरक्षण हिंसा मामलों में फरार चल रहे धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर विवादित टिप्पणी की थी।
अब जानिए धर्मेंद्र ने सपना चौधरी पर क्या टिप्पणी की थी…
- सपना चौधरी पर अभद्र टिप्पणी से वीडियो की शुरुआतः धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि यह वीडियो सपना चौधरी के लिए बनाया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के लिए लगातार आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो के थंबनेल में भी उनके लिए अपमानजनक शब्द लिखे। उन्हें डिजिटल R बताया था।
- हरियाणा में ‘गंदगी फैलाने’ का लगाया आरोपः वीडियो में धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी ने डांस के नाम पर हरियाणा और पूरे नॉर्थ इंडिया में गंदगी फैलाई। सपना के कारण हरियाणा की लड़कियां स्टेज, छतों और गलियों में डांस करने लगी हैं और यह स्थिति उनकी वजह से बनी है।
- ‘मर्द कुछ नहीं होते’ बयान पर निशानाः सपना चौधरी के “मर्द कुछ नहीं होते” वाले बयान का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- जिन लोगों ने उन्हें स्टार बनाया, उन्हीं मर्दों पर वह टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गांव के काका-ताऊ जैसे दर्शकों ने ही सपना चौधरी को लोकप्रिय बनाया। मर्द ही तेरे पर ₹100-100 घालते (देते) थे।
- ₹20 करोड़ के फ्रॉड केस का जिक्रः धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया- सपना चौधरी ने दो बच्चों के बाद वीर साहू पर केस किया और अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत भी की थी। सपना चौधरी पर 15 से 20 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले हैं और यदि मेरे गलत हैं तो मेरे पर मानहानि का केस कर देना चाहे।
सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।
अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी
सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।
फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता
सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।
मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए
न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
——————–

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर बोले-अश्लील डांस देखने वाले इसी पंचायत में बैठे:खाप प्रधान ने कहा-फोन खोलते ही गंद दिखता; लड़कियां किसी के साथ भी भाग रहीं

हरियाणा के महम चबूतरे पर हुई पंचायत हुक्के और अश्लील कंटेंट पर फोकस रही। पंचायत में कलाकारों और खाप प्रतिनिधियों ने अश्लीलता और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन पर कई सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
