भारतीय रेसलर सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 की कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल मैच में ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुदिएव को 10-9 के करीबी अंतर से हराया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, क्योंकि एक समय सुजीत 2-9 से पीछे चल रहे थे और उनकी हार लगभग तय मानी जा रही थी। पहले राउंड में वह 2-4 से पीछे थे, जिसके बाद दूसरे राउंड में ताजिकिस्तान के पहलवान ने बढ़त बनाकर स्कोर 9-2 कर दिया। लेकिन इसके बाद सुजीत ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरी के ढेड़ मिनट में ऐसा जबरदस्त पलटवार किया कि पूरा मैच ही अपने नाम कर लिया।
आखिरी मिनट में सुजीत की धमाकेदार वापसी
इतने बड़े अंतर से पीछे होने के बावजूद सुजीत ने हार नहीं मानी और मैच के आखिरी मिनट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने विरोधी पहलवान को लगातार चार बार पटखनी देकर आठ अंक हासिल कर लिए। इस शानदार खेल की बदौलत स्कोर 2-9 से सुधरकर 8-9 तक पहुंच गया। मैच खत्म होने में अब बहुत कम समय बचा था और ताजिकिस्तान का पहलवान अभी भी 1 अंक से आगे था। सुजीत को यह मैच जीतने के लिए बस एक आखिरी और सटीक दांव की सख्त जरूरत थी।
मैच खत्म होने के सिर्फ 10 सेकंड पहले सुजीत ने एक और जबरदस्त दांव लगाया और विरोधी पहलवान को नीचे पटक दिया। इस दांव से उन्हें 2 अंक मिले और स्कोर 10-9 हो गया। इस तरह 2-9 से बुरी तरह पिछड़ने के बाद भी सुजीत ने हार न मानते हुए 10-9 से यह मैच अपने नाम कर लिया। उनकी यह जीत यह दिखाती है कि उन्होंने मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारी और सही मौके पर दांव लगाकर हारी हुई बाजी पलट दी और अंत में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
हरियाणा के रहने वाले हैं सुजीत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}