पत्नी आरती पर रवि मोहन का तीखा हमला
रवि मोहन ने आगे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आरती और उनका परिवार उन पर काला जादू कर रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे खून की उल्टी हो रही है। वे काला जादू कर रहे हैं। वे पहले भी करते थे और अब भी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि तलाक केस की वजह से वो इतने सदमे में हैं कि खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कैमरे के सामने अपनी कलाई पर लगे कट भी दिखाए।
रवि मोहन ने कहा- “मैं एक दिन जरूर मरूंगा लेकिन इस दुनिया से जाने से पहले मैं उनकी शांति भंग कर दूंगा। मैं अब इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगा। मैं अपनी निजी जिंदगी को सुधारूंगा, अपनी प्रतिष्ठा बचाऊंगा और फिर अपने एक्टिंग करियर में वापस लौटूंगा।”
एक्टर ने ये भी कहा कि कैसे शादी के दौरान उनका और आरती का एक जॉइंट अकाउंट था और सारा पैसों का हिसाब वो ही देखती थीं। अगर एक्टर जरा भी पैसे निकालते तो आरती उनसे हर खर्च का हिसाब मांगती थीं। वो इतना कमाने के बाद भी चुपचाप सब सहते रहे। रवि ने कहा कि उनके माता-पिता आरती के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की जिसे वो आज भी भुगत रहे हैं।
आरती ने किया रवि मोहन को ‘ब्लैकमेल’?
रवि मोहन प्रेस मीट के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि “आरती ने मुझे ब्लैकमेल किया। उसने अपना हाथ काटकर मुझे शादी के लिए ब्लैकमेल किया; तभी मैंने उससे शादी की। पहले दिन से ही मेरी जिंदगी नरक बन गई है। उसने काला जादू तक किया।”
रवि मोहन अपने बेटों आरव और अयान का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग होने के बाद उनकी पत्नी और उसका परिवार उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, “वे मुझे मेरे बच्चों से मिलने तक नहीं दे रहे। मेरी जिंदगी के सबसे खुशी के पल उनके साथ ही बीते हैं। मैं अपने बच्चों को कैसे छोड़ दूं? जब आपको सच्चाई नहीं पता, तो मेरे प्यार पर सवाल मत उठाइए”।
एक्टर ने कहा कि वो रोज अपने बेटे के साथ चेस खेलते थे और कभी-कभी उसकी खुशी के लिए जानबूझकर हार भी जाते थे। आरती के परिवार ने बच्चों के फोन छीन लिए, बॉडीगार्ड लगा दिए और उन्हें उनके बच्चों से दूर कर दिया। रवि ने कहा- “मैंने ईसीआर में एक आलीशान घर खरीदा और परिवार के लिए सब कुछ किया। फिर भी जब मैं संघर्ष कर रहा था, तब किसी ने मेरी परवाह नहीं की।”
केनिशा से हुआ रवि मोहन का ‘ब्रेकअप’?
तलाक के ऐलान के बाद रवि मोहन का नाम सिंगर केनिशा से जोड़ा गया था जिसके बाद दोनों की खूब आलोचना हुई। इस पर एक्टर ने ब्रेकअप की सीधे तौर पर पुष्टि किए बिना कहा, “साइबरबुलिंग की वजह से केनिशा को निशाना बनाया गया और आखिरकार उन्होंने मुझे छोड़ दिया। वह जहां भी हैं खुश रहे। केनिशा मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ी रही।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.