Stock Market Today 21 July, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 58.89 अंकों (0.08%) की गिरावट के साथ 77,649.63 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 22.45 अंक (0.09%) की मामूली गिरावट के साथ 24,216.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि सोमवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले थे और बड़ी गिरावट के साथ ही बंद भी हुए थे।
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट जारी
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। बताते चलें कि सोमवार को भी एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले थे।
टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक समेत इन स्टॉक्स ने की पॉजिटिव शुरुआत
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 0.72 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.70 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.64 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.64 प्रतिशत, इंडिगो 0.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.40 प्रतिशत, टीसीएस 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.29 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.25 प्रतिशत, एसबीआई 0.23 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.22 प्रतिशत, आईटीसी 0.21 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.21 प्रतिशत, बीईएल 0.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.15 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.11 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.10 प्रतिशत, ट्रेंट 0.09 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
नुकसान के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर
वहीं दूसरी तरफ, सोमवार को एटरनल के शेयरों ने 0.61 प्रतिशत, सन फार्मा 0.47 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.43 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.11 प्रतिशत और टाइटन के शेयरों ने 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.