इसे भी पढ़ें: India Canada Relations | भारत-कनाडा संबंधों में नया अध्याय! पीयूष गोयल बोले- ‘मार्क कार्नी की यात्रा से पूरी तरह बदले दोनों देशों के रिश्ते’
हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में सुधार हुआ और वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे।सेंसेक्स 44.43 अंक चढ़कर 76,521.93 पर और निफ्टी 17.20 अंक बढ़कर 24,048.85 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयरों में प्रमुख बढ़त दर्ज की गई।
इसे भी पढ़ें: Quad Foreign Ministers Meet | क्वाड विदेश मंत्रियों की महाबैठक! अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान- सिर्फ बातचीत नहीं, अब ‘ठोस एक्शन’ का समय
वहीं, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.90 प्रतिशत बढ़कर 97.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत “सकारात्मक ढंग से” आगे बढ़ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निर्णय में समय लग सकता है।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाभ में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार ‘मेमोरियल डे’ के कारण सोमवार को बंद रहे।
इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 821.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत उछलकर 76,488.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 पर बंद हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.