कच्चे तेल की कीमतों पर निगाह
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, ‘इस सप्ताह बाजार वैश्विक मौद्रिक नीति, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर संवेदनशील रह सकता है। निवेशकों की नजर अमेरिका के उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व की सितंबर में होने वाली मौद्रिक नीति बैठक को लेकर बदलती उम्मीदों पर रहेगी।’ घरेलू मोर्चे पर विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह, रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और घरेलू बाजार में नकदी की स्थिति पर नजर रहेगी। मिश्रा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े घटनाक्रम भी महत्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि इनका भारत की महंगाई, बाहरी संतुलन और कंपनियों की लाभप्रदता पर सीधा असर पड़ सकता है।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि पिछले सप्ताह ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत में आठ प्रतिशत से अधिक और डब्ल्यूटीआई में नौ प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताओं ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ा दिया है।
महंगाई आकड़ों पर भी शेयर बाजार की नजर
अब बाजार की नजर अमेरिका के आगामी महंगाई आंकड़ों पर होगी। एचएसटी वेल्थ के संस्थापक एवं सीईओ हरिसेल्वन राधाकृष्णन के अनुसार, ये आंकड़े फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा और वैश्विक बाजार धारणा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें भी महंगाई के आंकड़ों से प्रभावित होंगी। इस बीच, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बाजार की धारणा पर लगातार दबाव डाल सकती हैं।
बीते हफ्ते शेयर बाजार में दिखी गिरावट
पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 749.08 अंक यानी 0.96 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं एनएसई निफ्टी 277.95 अंक यानी 1.14 प्रतिशत नीचे आया।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की चाल मुख्य रूप से अमेरिकी महंगाई, कच्चे तेल की कीमतों, पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.