ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की टीम टेस्ट मैच खेल रही है। दोनों टीमों के बीच डार्विन में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का 13 अगस्त से आगाज हो चुका है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का आगाज बेहद खराब रहा। लंच तक टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ 7 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, लंच के बाद एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर भी पवेलियन लौट गए, लेकिन स्टीव स्मिथ एक छोर पर मजबूती से डटे रहे। 38वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचने में कामयाब रहा। इस दौरान ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने के साथ ही स्मिथ ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।
दरअसल, 38वें ओवर में तैजुल इस्लाम गेंदबाजी करने आए। स्मिथ ने तैजुल का छक्के से स्वागत किया। इस छक्के की मदद से स्मिथ का निजी स्कोर 42 रन पहुंच गया। इसके साथ ही स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महान एलन बॉर्डर को पछाड़ दिया। स्मिथ अब इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, एलन बॉर्डर 5वें पायदान पर खिसक गए हैं। स्मिथ से आगे अब रिकी पोंटिंग, डेविड वॉर्नर और स्टीव वॉ हैं। बता दें, स्टीव स्मिथ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 361 मैचों की 430 पारियों में 17700+ रन हो गए हैं। इसमें 49 शतक और 85 अर्धशतक शामिल हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
- रिकी पोंटिंग – 27483
- डेविड वॉर्नर – 18995
- स्टीव वॉ – 18496
- स्टीव स्मिथ – 17700*
- एलन बॉर्डर – 17698
स्मिथ ने जड़ी फिफ्टी
डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ के खाते 17656 इंटरनेशनल रन दर्ज थे। उन्हें एलन बॉर्डर को पछाड़ने के लिए सिर्फ 42 रनों की दरकार थी। स्मिथ ने न केवल एलन बॉर्डर को पछाड़ा, बल्कि मुश्किल में घिरी ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान शानदार अर्धशतक भी जड़ा। स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 45वां अर्धशतक है। इस अर्धशतक की बदौलत स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर जड़ने के मामले में ब्रायन लारा और स्टीव वॉ की बराबरी भी कर ली। स्मिथ के करियर का यह 82वां 50+ स्कोर है।
यह भी पढ़ें
इब्राहिम जादरान ने ODI में किया बड़ा कारनामा, जहीर अब्बास और पीटरसन जैसे दिग्गजों की बराबरी की
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.