चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल के बाद टीम से अलग होने का फैसला लिया है। यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी ने सोमवार, 13 जुलाई को आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। स्टीफन फ्लेमिंग 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े थे।
18 साल बाद स्टीफन फ्लेमिंग CSK से अगल हुए
स्टीफन फ्लेमिंग 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े थे। इसके बाद उन्हें 2029 में मुख्य कोच की जिम्मेदारी मिली। मुख्य कोच रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5 IPL खिताब और 2 चैम्पियंस लीग टी20 ट्रॉफियां जीतीं। अगले 17 सालों में, एसोसिएशन ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे सम्मानित और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेट-अप बनाया। फ्लेमिंग चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और मुख्य कोच रहे हैं। अब फ्लेमिंग ने आईपीएल 2027 से पहले आपसी सहमति से अलग हो गए हैं।
CSK ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘ऑफिशियल अनाउंसमेंट सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। साथ मिलकर, हमने IPL इतिहास की सबसे सफल और टिकाऊ पार्टनरशिप में से एक शेयर की। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी। बहुत सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद, स्टीफन।’
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा?
इस सफर के शुरुआती दिनों से ही, फ्लेमिंग ने न सिर्फ़ यह तय करने में मदद की कि हम कैसे खेलते हैं, बल्कि यह भी कि हम एक फ़्रैंचाइज़ी के तौर पर क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने एक ऐसा कल्चर बनाया जो कंसिस्टेंसी, विनम्रता और टीम को सबसे पहले रखने पर आधारित था। लोगों को समझने और टीम के सभी लोगों से बेस्ट निकलवाने की उनकी काबिलियत उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। उनका असर हमारी सीमाओं से कहीं आगे तक फैला हुआ है, और हमें इस शानदार सफ़र को साथ में शेयर करने पर गर्व है।”
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा “स्पोर्ट्स में अठारह साल एक ज़िंदगी है, और मैं शुक्रगुजार हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेरा समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा मौका रहा है। हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है।” हमने साथ मिलकर यादगार जीत का जश्न मनाया, मुश्किल पलों से पार पाया, और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी, और मैं आने वाले कई सालों तक टीम को चीयर करता रहूंगा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.