- कॉपी लिंक
इस हफ्ते शेयर बाजार 4 मेनबोर्ड IPO ओपन होंगे। इनमें SRIT इंडिया, विशाल निर्मिति, नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी और शाह इन्वेस्टर्स होम शामिल हैं। इन चारों कंपनियों IPO के जरिए कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं।
इनमें बेंगलुरु बेस्ड आईटी कंपनी SRIT इंडिया का आईपीओ मेनबोर्ड कैटेगरी में सबसे बड़ा इश्यू होगा, जो 218 करोड़ रुपए का है। रिटेल निवेशकों के लिए इन आईपीओ में दांव लगाने के लिए न्यूनतम 14,195 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक की रकम की जरूरत होगी।
SRIT इंडिया का ₹218 करोड़ का आईपीओ 28 सितंबर से खुलेगा
SRIT इंडिया का इश्यू 28 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ में 1.68 करोड़ नए शेयर जारी करेगी।
कंपनी ने इसके लिए 123 रुपए से 130 रुपएप्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम 115 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,950 रुपए का निवेश करना होगा।
SRIT इंडिया डिजिटल सॉल्यूशन, कस्टम एप्लीकेशन डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी मुख्य रूप से हेल्थकेयर, ई-गवर्नेस और टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्रों में काम करती है।

विशाल निर्मिति ला रही ₹178 करोड़ का इश्यू, 30 सितंबर को खुलेगा
सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी विशाल निर्मिति का 178 करोड़ रुपए का IPO 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा।
कंपनी का प्राइस बैंड 208 रुपये से 220 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इसके लिए लॉट साइज 68 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,960 रुपए लगाने होंगे। कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।
कंपनी रेलवे के लिए प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपर्स, प्री-कास्ट कंक्रीट प्रोडक्ट्स और पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के लिए एमएस पाइप्स बनाती है। इसके अलावा कंपनी रेलवे इंफ्रा, सिंचाई और सिविल प्रोजेक्ट्स में EPC सर्विसेज भी देती है।

नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का ₹108 करोड़ का आईपीओ भी 30 सितंबर से
ज्वैलरी सेगमेंट में नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO 30 सितंबर को घटकर 5 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी इसके जरिए 108 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपए से 75 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों के लिए लॉट साइज 200 शेयरों का रखा गया है, जिसके चलते अपर प्राइस बैंड पर कम से कम 15,000 रुपए लगाने होंगे। इस कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

शाह इन्वेस्टर्स होम का ₹90.17 करोड़ का इश्यू; वित्तीय नतीजों पर दिखा दबाव
शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम का 90.17 करोड़ रुपए का IPO 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा।
इस IPO का प्राइस बैंड 159 रुपए से 167 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 85 शेयरों का है, जिसके चलते अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,195 रुपए का निवेश करना पड़ेगा।
शाह इन्वेस्टर्स होम सिक्योरिटीज मार्केट में पिछले करीब 30 सालों से सक्रिय एक रिटेल ब्रोकिंग फर्म है। यह इक्विटी व डेरिवेटिव्स ब्रोकरेज, आईपीओ सर्विसेज, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और मार्जिन फंडिंग जैसी सेवाएं देती है।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
