- Hindi News
- Business
- IRCTC Festival Special Train Booking | Mumbai Chennai Route Schedule Update
- कॉपी लिंक
दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। आज से इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा।
10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी।
इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

मुंबई-चेन्नई वीकली स्पेशल
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से चेन्नई के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह 15 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच दोनों तरफ से 6-6 फेरे लगाएगी।
चेन्नई बीच से CSMT मुंबई स्पेशल हर गुरुवार सुबह 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉपेज: दादर, ठाणे, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, गुंटकल, रेणिगुंटा और पेरंबूर।
CSMT मुंबई-लातूर
यह ट्रेन मुंबई और लातूर के बीच हफ्ते में दो दिन चलेगी। ये 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे पूरे करेगी।
CSMT मुंबई-लातूर स्पेशल हर मंगलवार और गुरुवार को रात 12:35 बजे मुंबई से छूटेगी और उसी दिन सुबह 11:40 बजे लातूर पहुंचेगी।
वापसी में लातूर-CSMT मुंबई स्पेशल उन्हीं दिनों शाम 16:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉपेज: कल्याण, लोनावला, पुणे, दौड़, कुर्डूवाड़ी और धाराशिव।
कोल्हापुर-कलबुर्गी स्पेशल
यह ट्रेन कोल्हापुर और कलबुर्गी के बीच शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह दोनों तरफ से 32-32 फेरे लगाएगी।
कोल्हापुर-कलबुर्गी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सुबह 06:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होकर शाम 16:10 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन कलबुर्गी से शाम 18:10 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 05:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉपेज: मिरज जंक्शन, सांगोला, पंढरपुर, कुर्डूवाड़ी और सोलापुर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
