IND vs SL टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को वॉर्निंग दी है। उन्होंने अपने एक गेंदबाज से भारतीय टीम को बचने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने पुराने जख्मों को भी कुरेदा है।
वापसी को बेचैन भारत
डी सिल्वा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “खैर, इंडिया ने भारत में (न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ) दो सीरीज टर्निंग विकेट पर हारी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे टर्निंग विकेट पर खेलना भूल गए हैं। वे जरूर वापसी करने के लिए बेचैन होंगे।”
भारत को हराने के लिए श्रीलंका की रणनीति
श्रीलंका की रणनीती मैच को आखिरी दिन तक ले जाने तक होगी ताकि उनके स्पिनर्स मैच का रुख पलट सके। गॉल में पहले दो दिन पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, तीसरे दिन से स्पिनर्स अपना खेल दिखाते हैं।
डी सिल्वा ने कहा, “इंटरनेशनल क्रिकेट आसान नहीं है। अगर हम गेम को चौथे और पांचवें दिन तक ले जा सकते हैं, तो हमारे पास उन्हें हराने का ज्यादा चांस होगा। मुझे उम्मीद है कि हम उनके लिए इसे जितना हो सके उतना मुश्किल बना देंगे और वे सीरीज के दौरान दबाव में रहेंगे।”
कैसी हो सकती है गॉल की पिच
उन्होंने कहा, “आमतौर पर, हमें श्रीलंका में स्पिनिंग विकेट मिलते हैं। लेकिन अभी, यहां बारिश हो रही है और मौसम सूखा नहीं रहने वाला है। हमारी बैटिंग लाइनअप भी मजबूत है, इसलिए मुझे लगता है कि पिचें स्पोर्टिंग होंगी — पहले 2-3 दिनों में बैट्समैन की मदद करेंगी और फिर टर्न लेना शुरू कर देंगी। स्पिनर्स हमारे अटैक की मेन लाइन होंगे। लेकिन, इसके बावजूद, हमारी टीम में कुछ अच्छे सीमर हैं जो गेम बदल सकते हैं।”
डी सिल्वा ने कहा, “फर्क यह है कि यहां रन बनाना काफी मुश्किल है और बैट्समैन को सच में डटकर खेलना होगा और अच्छे-खासे रन बनाने के लिए अपना टेम्परामेंट दिखाना होगा।
हम जानते हैं कि अपनी इनिंग्स को कैसे खेलना है। हमें पता है कि कब टर्न लेना शुरू होगा। कई बैट्समैन टर्न होने पर कन्फ्यूज हो जाते हैं और उन्हें नहीं पता कि इन कंडीशंस में कैसे खेलना है।”
प्रभात जयसूर्या सबसे बड़ा खतरा
लंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रभात जयसूर्या, जिन्होंने गॉल को अपना एरिया बना लिया है। डी सिल्वा ने कहा, “स्टैट्स के हिसाब से, हमारा पलड़ा भारी है। प्रभात ने दोनों टीमों के किसी भी दूसरे प्लेयर्स से ज्यादा मैच खेले हैं, खासकर गॉल में। पिछले कुछ सालों में कई टूरिंग बैटिंग लाइनअप पर उनका पलड़ा भारी रहा है। मैं कहूंगा कि यह श्रीलंका के लिए प्लस-वन है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.