श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस भारत के खिलाफ आगामी पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, जोकि उन्हें लंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी।
श्रीलंका को लग सकता है झटका
श्रीलंका के लिए 74 टेस्ट मैच खेल चुके कुसल के नहीं होने से श्रीलंका को नुकसान होगा। वह टेस्ट में टीम के लिए 4836 रन बना चुके हैं। वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और इस वजह से गाले में होने वाले पहले मैच से बाहर रह सकते हैं। मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग के दौरान कोलंबो कैप्स के लिए खेलते हुए चोट लगी थी। श्रीलंका क्रिकेट ने 22 जुलाई को जारी मीडिया रिलीज में कहा था, ”19 जुलाई को कोलंबो में कैंडी रॉयल्स के खिलाफ कोलंबो कैप्स के मैच के दौरान रन लेने के प्रयास में मेंडिस के दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। वह अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करने के लिए नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर वापस लौटेंगे
ताजा रिपोर्ट के मुताकि वह पहले टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने अभी तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मेंडिस के नहीं होने से श्रीलंका की बैटिंग थोड़ी कमजोर हो जाएगी। मेंडिस ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में दोनों मैच खेले थे। भारतीय टीम भी खिलाड़ियों के चोटों से जूझ रही है। 15 अगस्त को होने वाले मुकाबले से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी तक स्क्वॉड से जुड़े नहीं हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से रिकवर नहीं होने के कारण बाहर हो गए हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बड़ी सीरीज
श्रीलंका का यह दौरा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की पहली पूरी टेस्ट सीरीज है, जो पिछले साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका से घरेलू हार के बाद हो रही है। हालांकि भारत ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीतकर वापसी की थी, लेकिन आने वाली सीरीज डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में अपनी स्थिति सुधारने का एक और मौका देती है। भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, और उससे आगे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.