यूक्रेन के हमलों के बीच रूस में हुए संसदीय चुनावों में रूस की सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। 450 सीटों वाली स्टेट ड्यूमा के लिए हुए चुनाव में पुतिन की पार्टी को साफ बहुत मिलता दिख रहा है। अभी तक गिने गए वोटों के मुताबिक पुतिन की पार्टी 57 फीसदी वोटों के साथ सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि फरवरी 2022 में यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद यह रूस का पहला संसदीय चुनाव है।
अंतिम नतीजे कब तक आएंगे?
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस चुनाव को राष्ट्रीय एकता और रूसी सैनिकों के समर्थन से जोड़कर देखा है। रूसी सरकार ने युद्ध का खुलकर विरोध करने वाली ‘याब्लोको’ जैसी विपक्षी पार्टियों और युद्ध-विरोधी उम्मीदवारों को मुख्य राष्ट्रीय सूची से बाहर कर दिया था। इसके बाद चुनावी मैदान में केवल वही दल बचे जो सरकार की नीतियों का समर्थन करते हैं। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बीच हुए चुनावों में रूस में करीब 57 फीसदी वोटिंग हुई है जो पिछले चुनावों से ज्यादा है। अंतिम नतीजे 25 सितंबर के आसपास आने की उम्मीद है। इन नतीजों में यूनाइटेड रशिया को दो-तिहाई सीटें मिलने की मजबूत संभावना है।
चुनाव के आखिरी दिन यूक्रेन ने किया हमला
आपको बता दें कि यूक्रेन ने रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को और आसपास के इलाकों में 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई। इनमें एक 44 साल की महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। मॉस्को के मेयर के मुताबिक राजधानी की एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल रिफाइनरी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
रूस कर सकता है यूक्रेन पर जवाबी हमला
माना जा रहा है कि अब रूस बहुत जल्द यूक्रेन पर जवाबी हमला कर सकता है। इस बीच हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। इस बातचीत के बाद जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने रूस से तेल खरीदने पर बैन लगाने वाले बिल को पास करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद अदा किया।
ये भी पढ़ें- ‘G7 से आगे निकल चुका है BRICS, पश्चिमी देश कमजोर पड़ रहे हैं’, नई दिल्ली में पुतिन का बड़ा बयान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.