- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 21 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। IT, फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।
NSE के IPO का आज आखिरी दिन
देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO का आज आखिरी दिन है। दो दिन यह 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 8 शेयरों का है। यानी, अपर प्राइस बैंड ₹1,785 पर रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,280 का निवेश करना होगा।

एशियाई बाजारों में आज बढ़त
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7004 | +118 | +1.60% |
| निक्केई (जापान) | 65019 | +883 | +1.38% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24904 | +154 | +0.68% |
अमेरिकी बाजार में 18 सितंबर को मिलाजुला कारोबार रहा था
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51683 | -95 | -0.18% |
| नैस्डैक | 26523 | +104 | +0.39% |
| S&P 500 | 7651 | +13 | +0.17% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,620 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +1,020 | +11,232 | +60,118 |
| FII/FPI | +600 | -7,620 | -17,087 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
शुक्रवार को बाजार में मिलाजुला कारोबार
इससे पहले बीते हफ्ते के शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सेंसेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 74,295 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 76 अंक की बढ़त रही, ये 23,346 पर बंद हुआ था।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
