Last Updated:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से मुलाकात की. उनको भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कराने के पीछे का “असल हीरो” बताया. मोहसिन नकवी ने कहा, “हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है
पाकिस्तान के पीएम को श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया था फोन और भारत -पाक मैच का रास्ता हुआ साफ
मैच के बाद नकवी ने डिसानायके से मुलाकात की और उन्हें “असल हीरो” बताया. मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से मुलाकात में कहा, “सबसे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति (आसिफ अली जरदारी) और प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) की तरफ से आपको गर्मजोशी से शुभकामनाएं. उन्होंने खास तौर पर मुझे कहा कि मैं आपको उनकी शुभकामनाएं दूं. दरअसल, कल के मैच में आप असली हीरो थे, क्योंकि आपकी वजह से 2 अरब लोगों का मनोरंजन हुआ. सिर्फ आपकी वजह से ही हम मैच खेल पाए,”
सुपर 8 की रेस हुई रोमांचक, 5 टीमों ने बनाई जगह, 3 जगह के लिए लड़ाई जारी
“हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है…हमें मैच खेलना है. बस.’ मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने इसमें अहम भूमिका निभाई.”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.