India A vs Sri Lanka A: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में आमने-सामने हैं। यह मुकाबला श्रीलंका के दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रनों का टारगेट दिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रभसिमरन फ्लॉप और कप्तान तिलक वर्मा फ्लॉप रहे। वहीं, विप्रज निगम ने 51 रन और सबसे अधिक सूर्यांश शेडगे ने 72 रन बनाए, जिसके दम पर इंडिया ए 265 रन बनाने में कामयाब रही।
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले जा रहे हैं, मुकाबले में एक समय टीम इंडिया की हालत खराब थी, लेकिन अंत में सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने टीम को शानदार योगदान दिया। इस मैच में सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की पारी खेली। वहीं, विप्रज ने 49 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया 265 रन बनाने में कामयाब रही।
इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह फ्लॉप रहे। वैभव ने 14 गेंदों में महज 21 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, प्रभसिमरन 13 गेंदों में महज 11 रन ही बना पाए। इसके अलावा, तिलक वर्मा 32 गेंदों में 23 रन और ऋतुराज गायकवाड 42 गेंदों में 37 रन बनाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.