- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 73,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 23,100 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
आज से 4 IPO ओपन हो रहे
रनवाल एंटरप्राइजेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, ओरिएंट केबल्स और एसवेक्टर के IPO आज से ओपन होंगे। रनवाल एंटरप्राइजेज इस IPO के जरिए 499.83 करोड़ रुपए, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर 303.90 करोड़ रुपए, ओरिएंट केबल्स 552 करोड़ रुपए और एसवेक्टर 420 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7081 | +63 | +0.90% |
| निक्केई (जापान) | 66318 | +804 | +1.23% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24322 | -439 | -1.74% |
अमेरिकी बाजार में 24 सितंबर को बढ़त रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51350 | -162 | -0.31% |
| नैस्डैक | 26939 | +3 | +0.01% |
| S&P 500 | 7704 | -2 | -0.02% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,796 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +4,301 | +13,560 | +64,529 |
| FII/FPI | -5,027 | -7,796 | -28,161 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1248 अंक गिरकर 73,581 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 384 अंक की गिरावट रही थी। ये 23,063 पर बंद हुआ था।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
