Splitsvilla X6 Preet Singh: ‘स्प्लिट्सविला X6’ की एक्स-कंटेस्टेंट प्रीत सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने जख्मी चेहरे का हाल दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के एक क्लब में उन पर शारीरिक हमला हुआ, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।
प्रीत सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने फैंस को अपनी सूजी आंखें और चेहरे पर लगे चोट के निशान दिखाती नजर आ रही हैं। वडियो देख नेटिजंस हैरान रह गए हैं और उनसे उस कथित इंफ्लुएंसर का नाम लेने का कह रहे हैं जिन्होंने उनपर हमला किया था।
‘स्प्लिट्सविला X6’ फेम प्रीत सिंह पर मुंबई क्लब में हमला
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा है- “मैंने हमेशा सुना है कि महिलाओं के लिए मुंबई सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये मेरा ऐसे वेलकम करेगा। ये लिखते हुए भी मैं कांप रही हूं, मेरी आंखें सूजी हुई हैं, मेरे चेहरे पर चोट के निशान हैं, और मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रही हूं कि आखिर ये हुआ क्या”।
प्रीत ने आगे बताया कि वो मुंबई के एक क्लब में बैठकर अपने दोस्तों के साथ शाम को एंजॉय कर रही थीं। तभी अचानक एक लड़की आकर उनपर चिल्लाने लगी और सवाल करने लगी कि आखिर उन्हें अंदर आने की परमिशन कैसे मिली।
उन्होंने हमले की जानकारी विस्तार से देते हुए बताया कि ये कहासुनी देखते ही देखते काफी भयानक मोड़ ले गया जब उस लड़की के एक पुरुष दोस्त ने बीच में आकर उनपर हमला कर दिया। प्रीत ने आगे लिखा- “मुझे इतनी बुरी तरह से मारा गया था कि मेरा दांत टूट गया और चेहरा सूज गया। लोगों के बीच-बचाव करने पर ही मामला शांत हो पाया। बाद में मुझे पता चला कि वह लड़की एक सो-कॉल्ड इन्फ्लुएंसर है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा खुलेआम कैसे हो सकता है। कोई भी इस चीज से कभी नहीं गुजरे”।
उर्फी जावेद ने प्रीत से FIR करने के लिए कहा
जैसे ही प्रीत ने ये वीडियो शेयर किया, उनके ‘स्प्लिट्सविला X6’ के दोस्त और होस्ट उर्फी जावेद ने कमेंट करते हुए सपोर्ट दिखाया है। उर्फी ने प्रीत को पुलिस के पास शिकायत करने की सलाह दी। वहीं, रूरू ठाकुर और जलक गोहिल जैसे कंटेस्टेंट ने भी प्रीत से हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.