Sarke Chunar Teri song controversy: अभिनेता संजयदत्त रविवार को सरिता विहार के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे थे। आयोग ने उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने आयोग से माफी मांगी। वहीं, अभिनेत्री नोरा फतेही लगातार दूसरी बार पेश नहीं हुईं।
मीडिया से बात किए बिना ही रवाना हुए संजय
आयोग ने गीत के कथित अश्लील बोल पर संज्ञान लेते हुए दोनों कलाकारों को नोटिस जारी कर पहले 8 अप्रैल को तलब किया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर वे उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद आयोग ने दोबारा तारीख तय की थी। पूछताछ के बाद संजय दत्त मीडिया से बिना बातचीत किए रवाना हो गए।
विवादित गीत पर जताया खेद, क्या तर्क दिया
उनके वकील हेमंत शाह ने बताया कि अभिनेता ने आयोग की अध्यक्ष से गीत के विवादित बोल को लेकर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि जब गीत की शूटिंग हुई थी, तब यह कन्नड़ भाषा में था और संजय दत्त को इसके बोल की जानकारी नहीं थी। बाद में हिंदी डबिंग के दौरान शब्दों का अर्थ विवादित हो गया, जिस पर महिलाओं ने आपत्ति जताई।
50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया
वकील के मुताबिक, संजय दत्त ने स्पष्ट किया कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने एक अच्छा काम करने का संकल्प लिया है। वकील के मुताबिक, उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प भी लिया है। अब आयोग नोरा फतेही की अनुपस्थिति पर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
नोरा फतेही को भी आने को कहा गया था
आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अभिनेत्री नोरा फतेही को ‘सरके चुनर तेरी’ गाने के संबंध में उसके समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का सोमवार को अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की थी। आयोग ने गीत के कथित आपत्तिजनक बोल के मामले का स्वत: संज्ञान लेकर मामले में सोमवार को सुनवाई की।
आयोग के सामने नोरा का वकील पेश हुआ
सुनवाई के दौरान फतेही की ओर से उनके वकील आयोग के समक्ष पेश हुए। हालांकि, आयोग ने उनके वकील के माध्यम से किए गए अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं किया और अभिनेत्री को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। आयोग ने कहा, ”नोरा फतेही को 27 अप्रैल, 2026 को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जाता है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.