दक्षिण कोरिया में काम और वर्क लाइफ के दबाव से परेशान लोगों के लिए एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां ऐसे लोगों को शहर प्रशासन ने इनवाइट किया जो नींद की कमी से जूझ रहे हैं और अपने काम की वजह से हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते. हान नदी किनारे बने पार्क में हुई इस अनोखी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा समय तक सोने वाले शख्स को इनाम भी दिया गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग हैरानी जताते दिखाई दे रहे हैं.
दक्षिण कोरिया के सियोल में हो रही अनोखी प्रतियोगिता
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक साथ कई लोग पार्क में नींद निकालते दिखाई दे रहे हैं. हैरान कर देने वाला ये नजारा दक्षिण कोरिया के सियोल शहर का है जहां शहर के शासन प्रशासन की ओर से पावर नैप कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया जहां हजारों लोग जिनमें ज्यादातर युवा थे भाग लेने पहुंचे. इस प्रतियोगिता की खास बात ये थी कि इसमें भाग लेने के लिए थकना और पेट पूरी तरह से भरा होना जरूरी था. इसके अलावा थकी हुई राजकुमारी और थके हुए राजकुमार के कपड़े पहनकर आने की भी शर्त शहरी सरकार ने रखी थी.
¿Dormir como acto de rebeldía? 😴🇰🇷 En Seúl, cientos de personas se reunieron en el río Han para el «Power Nap Contest». En uno de los países con más privación de sueño del mundo, la mejor siesta no es un lujo, ¡es una competición! El descanso también es un derecho. #CoreaDelSur… pic.twitter.com/KpVF2SRzfY
— News Day Mundo (@NewsDayMundo) May 3, 2026
काफी मेहनती होते हैं दक्षिण कोरिया के लोग
आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया के लोगों को काफी मेहनती माना जाता है और वो हफ्ते में कई घंटे काम करते हैं. इतना ही नहीं, इस देश को सबसे कम सोने वाले लोगों का देश भी माना जाता है. इस प्रतियोगिता के जरिए सरकार ने कम सोने और खराब हेल्थ की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. जब सभी प्रतियोगी सो गए तो अधिकारियों ने उनकी हार्ट रेट को जांच कर ये चेक किया कि वो कितनी गहरी नींद में सो रहे हैं.
80 साल के बुजुर्ग ने मार ली बाजी
प्रतियोगिता की खास बात ये रही कि इसे जीतने वाला कोई युवा नहीं बल्कि 80 साल का बुजुर्ग था. दूसरे नंबर पर 37 साल के ऑफिस वर्कर ह्वांग डू-सॉन्ग थे. ह्वांग ने कहा कि वो नाइट शिफ्ट और लंबी ड्राइव के बाद थक गए थे जिसके बाद नदी की ठंडी हवा के साथ खुद को शांत करने पहुंचे थे, इसी थकान और ठंडी हवा ने उन्हें गहरी नींद दिलाई और प्रतियोगिता में वो दूसरे स्थान पर आने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो
यूजर्स बोले, हमारे यहां हो तो सभी फर्स्ट आएंगे
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा…ऐसा मुकाबला हमारे यहां हो तो सभी फर्स्ट आएंगे. एक और यूजर ने लिखा….इस तरह की प्रतियोगिता तो रोज होनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यहां हम पैसा कमाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और ये लोग सो कर ही पैसा कमा रहे हैं. कुल मिलाकर ये मामला सोशल मीडिया पर मजाक और हैरानी का विषय बन चुका है.
यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.