तृषा कृष्णनन और थलापति विजय के रिलेशनशिप रुपर के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तृषा विजय के साथ कंफर्ट और प्यार की बात कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वह उनके साथ घर जैसा फील करती हैं. तृषा ने ये भी कहा कि वह उनके बहुत अच्छे दोस्त है. थलापति विजय भी उनकी बात पर रिएक्शन देते हुए तारीफ करते हैं.
विजय और तृषा कृष्णनन 15 साल बाद साथ काम किया और अफेयर के चर्चे शुरू हुए. (फाइल फोटो)
तृषा और थलापति विजय ने 15 साल के ब्रेक के बाद लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ में साथ काम किया. फिल्म की सफलता के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे की खुलेआम तारीफ की. तृषा ने कहा, “विजय… ऐसा लगा जैसे लंबे समय बाद स्कूल के दोस्त से मिल रही हूं. वही कंफर्ट, प्यार और दोस्ती थी. मेरी 20 साल की करियर में सबसे लंबा सफर किसी को-स्टार के साथ रहा है तो वो विजय के साथ रहा है.”
तृषा कृष्णनन ने आगे कहा,”कहते हैं घर कोई जगह नहीं, बल्कि एक इंसान होता है. ‘लियो’ का सेट भी ऐसा ही था. मैं लोकेश से कहती थी, ‘यह काम जैसा नहीं लग रहा – हम सब बहुत काम कर रहे हैं.’ लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे छुट्टी पर हैं.” इसी इवेंट में विजय ने भी तृषा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “20 साल की लड़की का हीरोइन बनना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन जब वही लड़की 20 साल तक हीरोइन बनी रहे – वो भी उसी एनर्जी और खूबसूरती के साथ – तो वो खास बात है.”
थलापति विजय ने कहा, “मुझे यकीन है आप सब समझ गए होंगे मैं किसकी बात कर रहा हूं. सब लोग ऐसे हाथ दिखाते हैं (नॉर्मल वेव), लेकिन वो अकेली ऐसे दिखाती है (प्रिंसेस वेव). मुझे यकीन है आपने नोटिस किया होगा. हां, वो हमारी प्रिंसेस कुंडवई है. शुभकामनाएं, तृषा.”
बता दें, थलापति विजय और तृषा कृष्णन कोलिवुड के सबसे आइकोनिक ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक हैं. उनकी पहली ब्लॉकबस्टर ‘गिली’ से ‘थिरुपाची’, ‘आदि’ ‘कुरुवी’ जैसी हिट फिल्मों तक, दोनों ने हमेशा अपनी जोड़ी का जादू साबित किया है. 15 साल के लंबे गैप के बाद दोनों ने लोकेश कनगराज की ‘लियो’ में फिर से साथ काम किया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.