क्या करती है ओम्निया होल्डिंग्स?
ओम्निया होल्डिंग्स (Omnia Holdings) दक्षिण अफ्रीका की एक पुरानी और विविध कारोबार वाली केमिकल्स कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1953 में हुई थी। कंपनी की मौजूदगी 23 देशों में है और यह 40 से अधिक देशों में अपने ग्राहकों को सर्विस देती है। इसके पास 70 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं और कंपनी में 3,500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
डील की सबसे खास बात क्या ?
सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) के लिए इस डील की सबसे बड़ी खासियत ओम्निया (Omnia) का माइनिंग बिजनेस है। ओम्निया (Omnia) का BME कारोबार कमर्शियल माइनिंग और क्वारिंग इंडस्ट्री के लिए ब्लास्टिंग सिस्टम, एक्सप्लोसिव्स, माइनिंग केमिकल्स और मेटलर्जिकल प्रोसेसिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है, यानी सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) को इस अधिग्रहण के जरिए सिर्फ एक विदेशी कंपनी नहीं मिलेगी, बल्कि माइनिंग और एक्सप्लोसिव्स से जुड़े कारोबार का एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का शेयर परफॉर्मेंस
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर की बात करें तो BSE आंकड़ों के अनुसार, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों में पिछले 10 सालों में 3,381% की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि 10 साल पहले इस स्टॉक में निवेश किए गए ₹1 लाख की कीमत अब लगभग ₹35 लाख हो गई होती। वहीं, पिछले 3 और 5 सालों में स्टॉक में क्रमशः 378% और 1,147% की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अब तक स्टॉक में 83% की बढ़ोतरी हुई है। स्टॉक ने पिछले बुधवार (9 सितंबर) को ₹22,617.10 का 52-वीक का हाई लेवल और पिछले साल 18 दिसंबर को ₹11,641.10 का 52-वीक लो लेवल छुआ था।
ओम्निया का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
ओम्निया (Omnia) के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 1.41 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, जो FY25 के 1.25 अरब डॉलर और FY24 के 1.18 अरब डॉलर से अधिक है। सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) का मानना है कि ओम्निया (Omnia) के साथ जुड़ने से उसका भौगोलिक विस्तार बढ़ेगा और अलग-अलग देशों में कमर्शियल एक्सप्लोसिव्स तथा ब्लास्टिंग सॉल्यूशंस की मांग का फायदा उठाने का अवसर मिलेगा।साथ ही टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट क्षमताओं में भी मजबूती आने की उम्मीद है। करीब ₹13 हजार करोड़ की यह डील सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) के लिए एक बड़ा रणनीतिक कदम मानी जा रही है, क्योंकि इससे कंपनी भारत से आगे निकलकर ग्लोबल माइनिंग और इंडस्ट्रियल मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। क्रेडिट- मिंट/ET
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.