स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में अपना 18वां इंटरनेशनल शतक पूरा किया।
मंधाना सबसे अधिक शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर
स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा शतक लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। भारतीय क्रिकेटर मंधाना के नाम अब 18 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 17 शतक हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोलवर्ट के नाम भी 17 शतक हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज ने 15 शतक लगाए हैं।
स्मृति ने मरीना पर चौके के साथ 57 गेंद में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने ऑफ स्पिनर रुचिता पर लगातार तीन छक्कों के साथ अपने करियर के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए 124 रन बनाए, जो टी20 में उनका अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। साथ ही, उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़कर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। मंधाना ने 64 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और सात छक्के लगाए। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुईं।
भारत ने जीता मैच
ओपनर स्मृति मंधाना की 124 रन की रिकॉर्ड शतकीय पारी की बदौलत भारत ने महिला एशिया कप में हांगकांग को गुरूवार को एकतरफा अंदाज में 137 रन से पीट दिया। भारत ने पांच विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद हांगकांग को 16.2 ओवर में मात्र 56 रन पर ढेर कर दिया। दीप्ति शर्मा ने मात्र नौ रन पर तीन विकेट झटके, जबकि नंदनी शर्मा, श्रीचरणी और प्रेमा रावत को दो-दो विकेट मिले। हांगकांग ने 16वें ओवर में तीन विकेट गंवाए। भारतीय टीम इस जीत के साथ नॉकऑउट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.