उत्तर प्रदेश में सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। इस सिलसिले में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है। विज्ञापन के अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी किया है।
सरकारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी। विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने विज्ञापन जारी किया है।
विज्ञापन में क्या?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी विज्ञापन में कहा गया है, “सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या- 1385/2025 एवं पुनर्विचार याचिका डयरी संख्या 53434/2025 में पारित आदेश दिनांक 29 मई से बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रभावित होने के दृष्टिगत प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों हेतु शासन द्वारा दिनांक 2 सितम्बर, को दिये गये निर्देश के क्रम में विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन संख्या-03/2026 प्रकाशित किया जा रहा है।”
ओटीआर व्यवस्था लागू
विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की गयी है। इसे पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थियों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा गया है। विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर प्रदर्शित है, जिसे अभ्यर्थी देख एवं पढ़ सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठने के योग्य हैं, वह वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन को सावधानी पूर्वक पढ़ लें। इसके बाद पांच सितंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं।
स्पेशल टीईटी से जुड़ी अहम तरीखें
विज्ञापन जारी होने की तारीख- 3 सितंबर
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 5 सितंबर
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 4 अक्टूबर
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख- 8 अक्टूबर
परीक्षा की तारीख- 3 नवंबर
यह भी पढ़ें-
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, गोरखनाथ मंदिर की पूजा में भी शामिल होंगे
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.