नागपुर के कन्हान में एक हादसे में मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 6 हिरनों की मौत हो गई। घटना कन्हान रेलवे स्टेशन के तुकारामनगर क्षेत्र में हुई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। बताया जा रहा है कि हिरणों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 6 हिरणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत हिरणों में पांच मादा और एक नर का शव बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम ने मृत हिरणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुकाराम नगर इलाके में हुआ हादसा
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के नागपुर जिले में मुंबई-हावड़ा मेन लाइन पर कन्हान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर तुकाराम नगर इलाके में सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच हुआ। हादसा तब हुआ जब हिरणों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान कुछ जंगली जानवर तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। कन्हान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि इस टक्कर में पांच मादा और एक नर हिरण की मौत हो गई।
छह हिरणों की मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर बाद रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में हिरणों को देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने ‘पंचनामा’ (मौके का निरीक्षण) किया और शवों को अपने कब्ज़े में ले लिया।
एमपी में 13 काले हिरण और कुत्ते का शव बरामद
ऐसी ही एक अन्य घटना मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से भी सामने आई है। यहां कुछ दिन पहले एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 काले हिरण मृत अवस्था में मिले। डीएफओ हेमलता शाह ने बताया कि कालापीपल तहसील के खरदौन कलां गांव में कुएं से दुर्गंध आने के बाद देखा गया तो जानवर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। टीम ने कुएं से 13 काले हिरण (चार नर और नौ मादा) तथा एक कुत्ते को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें-
पहाड़ से मैदान तक आफत, दिल्ली-NCR में गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.