सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने ‘टटिहरी’ को लेकर विवादों में बने हुए हैं. उनका ये गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. गाने में स्कूल की बच्चियों को देखा गया. इसी के साथ बादशाह के लीरिक्स ने इसे ढेरों व्यूज दिलाए. गाने पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन का आरोप लगा और फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. अब इस पूरे मामले पर सिंगर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
‘टटिहरी’ गाने को लेकर चल रहे विवाद पर मीका सिंह ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबित सिंगर मीका सिंह ने रैपर बादशाह और उनके गाने ‘टटिहरी’ को लेकर हुए विवाद पर अपनी बात कही. मीका ने बताया कि उन्होंने पहले ही बादशाह को इस बारे में मैसेज किया था, लेकिन बादशाह ने वो मैसेज थोड़ी देर बाद देखा.
उन्होंने कहा कि बादशाह अच्छे इंसान हैं और शायद उनका किसी को दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. ये सिर्फ एक ईमानदार गलती हो सकती है. मिका ने हरियाणवी कम्यूनिटी को भरोसा भी दिलाया कि उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा और फ्यूचर में बादशाह और सावधान रहेंगे.
बादशाह ने मांगी थी माफी
बता दें, बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो डालकर ‘टटिहरी’ गाने को बेहूदा बताते हुए माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है.
बादशाह ने कहा, ‘सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, मेरी पहचान सबकुछ हरियाणा का है. मैं एक प्राउड हरियाणवी हूं. मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था कि में हरियाणा के किसी बच्चे या किसी औरत/महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करूं.’
उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटीशन को नीचा दिखाते हैं या ये अपने प्रतिद्वंदी के लिए बोले जाते हैं. वो शब्द कभी किसी भी औरत-बच्चे के लिए नहीं थे. ना मैं ऐसा कभी करूंगा. मैं तहे दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर मुझे माफ करेंगे.’
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.