Kaai Removal Tips: बरसात के मौसम में नमी के कारण छत और बालकनी पर काई जमना एक आम समस्या हो गई है। यह सिर्फ घर की खूबसूरती को ही नहीं कम करती है, बल्कि इससे फिसलन के कारण चोट लगने का डर भी बना रहता है। अच्छी बात यह है कि इसे आप घर में मौजूद चीजों से ही हटा सकते हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ आसान घरेलू उपाय बताते हैं।
Image: AI
सफेद सिरका काई को ढीला करने में बहुत मदद करता है। इसे सीधे काई वाली जगह पर स्प्रे करें या कपड़े से लगा दें। आधे घंटे रुकने के बाद इसे ब्रश से रगड़ें और पानी से धो लें। इससे काई आसानी से निकल जाएगी।
Image: AI
अगर काई कम है, तो गर्म पानी और नमक का घोल अपनाएं। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर प्रभावित जगह पर डालें। कुछ देर बाद ब्रश से रगड़ने पर काई पूरी तरह साफ हो जाएगी।
Image: AI
एक बाल्टी पानी में डिटर्जेंट पाउडर डालकर झाग बनाएं। इसे छत पर डालकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब झाड़ू या ब्रश से रगड़कर इसे पानी से धो लें। यह हल्की गंदगी हटाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है।
Image: AI
अधिक काई होने पर पानी में थोड़ा ब्लीच मिलाएं। इसे काई वाली जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ कर लें। सावधानी के तौर पर दस्ताने पहनें और इसे बच्चों व पौधों से दूर रखें।
Image: AI
छत पर पानी जमा न होने दें। समय-समय पर सूखे पत्ते और गंदगी साफ करते रहें ताकि नमी कम रहे। कोशिश करें कि हर 15 से 20 दिन में छत की हल्की सफाई होती रहे।
Image: ai
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.