वीकेंड पर क्या होता है आपका हाल?
सोमवार से शुक्रवार तक आप उन्हें ऑफिस में देखते हैं। लेकिन शनिवार और रविवार को क्या होता है? अगर आप छुट्टी के दिन भी उनके बारे में सोचते हैं या उनसे बात करने का बहाना ढूंढते हैं, तो यह मामला प्यार का हो सकता है। लेकिन अगर वीकेंड पर आप अपनी लाइफ में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनका ख्याल तक नहीं आता, तो यह सिर्फ एक ऑफिस वाली दोस्ती है।
इसे भी पढ़ें: Partner नहीं देता Attention? ये 5 Silent Moves उसे आपकी कमी का अहसास कराएंगे
उनके किसी और से बात करने पर जलन होती है?
जब आपका कलीग ऑफिस में किसी और के साथ हंसी-मजाक करता है, तो आपको कैसा लगता है? अगर आपको थोड़ी जलन होती है या मूड खराब हो जाता है, तो यह साफ इशारा है कि आप उन्हें सिर्फ एक दोस्त से बढ़कर मानते हैं। आम दोस्तों के किसी और से बात करने पर हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।
आपके बीच बातें सिर्फ काम की या कुछ और?
आप दोनों के बीच होने वाली बातचीत पर गौर करें। अगर आप सिर्फ बॉस, डेडलाइन और काम के बारे में ही बात करते हैं, तो यह एक प्रोफेशनल रिश्ता है। लेकिन अगर आप एक-दूसरे के परिवार, शौक, बचपन की यादों और फ्यूचर प्लान्स के बारे में भी बातें करते हैं, तो आप उन्हें पर्सनली जानने की कोशिश कर रहे हैं।
तैयार होने में ज्यादा मेहनत, सिर्फ उनके लिए?
सुबह ऑफिस के लिए तैयार होते समय आपके दिमाग में क्या चलता है? क्या आप शर्ट, परफ्यूम या ड्रेस इसलिए चुनते हैं क्योंकि आपको पता है कि उन्हें वह रंग पसंद है? अगर आप सिर्फ उनकी तारीफ पाने के लिए अपने लुक्स पर एक्स्ट्रा मेहनत करते हैं, तो समझ जाइए कि यह दिल का मामला है।
इसे भी पढ़ें: अपने Partner की ये Personal बातें भूलकर भी परिवार से न करें Share, वरना बिगड़ सकता है रिश्ता
उनके नौकरी छोड़ने का ख्याल डराता है?
यह आपकी फीलिंग्स का सबसे बड़ा टेस्ट है। एक पल के लिए सोचें कि अगर वो कल ऑफिस छोड़ दें, तो आपको कैसा लगेगा? क्या आपको लगेगा कि एक अच्छा साथी चला गया, या फिर आपको अपना दिल टूटता हुआ महसूस होगा? अगर उनके जाने के ख्याल से ही ऑफिस सूना और बोरिंग लगने लगे, तो आप उन्हें सच में पसंद करने लगे हैं।
ऑफिस में किसी को पसंद करना गलत बात नहीं है, लेकिन अपनी भावनाओं को समझकर ही आगे बढ़ें। अगर इन तरीकों से आपको लगता है कि यह सच में क्रश है, तो जल्दबाजी न करें और धीरे-धीरे बात आगे बढ़ाएं। काम के माहौल में प्रोफेशनल बाउंड्री बनाए रखना हमेशा बेहतर होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.