भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अगर आज जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। श्रेयस अय्यर को भारत की कप्तानी करते हुए 8 मैच हो गए हैं और वह अभी तक एक भी टॉस नहीं हारे।
- श्रेयस अय्यर पुरुषों के T20I में कप्तान के तौर पर अपने पहले आठ मैचों में से हर एक में टॉस जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। बहामास के ग्रेगरी टेलर ने T20I में अपने पहले सात टॉस जीते।
- वह कप्तान के तौर पर अपने पहले आठ इंटरनेशनल मैचों में से हर एक में टॉस जीतने वाले इंग्लैंड के वैली हैमंड के बाद सिर्फ दूसरे कप्तान हैं।
- श्रेयस अय्यर अगर आज जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतते हैं तो वह बतौर कप्तान पहले 9 इंटरनेशनल मैचों में टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।
- 88 साल पहले वैली हैमंड ने लगातार 8 टॉस जीतकर रिकॉर्ड बनाया था, अब 2026 में श्रेयस अय्यर 9 टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन सकते हैं।
IND vs ZIM दूसरे टी20 में भी क्या दिखेगा गेंदबाजों का दबदबा?
पहले टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया था। मयंक यादव ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाज नहीं रुके थे। मेजबानों को 125 के स्कोर पर रोकने के बाद बारी बल्लेबाजों की थी। वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर फिफ्टी ठोक इस रनचेज को बिल्कुल ही आसान बना दिया। इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। भारत ने इस रनचेज को 14वें ही ओवर में अंजाम देकर मुकाबला 7 विकेट से जीता।
दूसरे टी20 में भी भारत को इसी तरह के ऑलराउंड परफॉर्मेंस की उम्मीद रहेगी।
भारत को सीरीज के बचे दो मुकाबले बैक टू बैक खेलने हैं। दूसरा टी20 आज शनिवार, 25 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार, 26 जुलाई को है।
आज के मुकाबले में तो भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव के चांसेस कम है। अगर टीम इंडिया सीरीज जीतती है तो वह आखिरी टी20 में बेंच गर्म कर रहे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। ताकि प्लेइंग XI में शामिल खिलाड़ियों को आराम मिल सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.