Shreeji Global FMCG के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। 200 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक का भाव तिमाही नतीजों की वजह से बढ़ा हुआ है।
आज कंपनी के शेयरों में उछाल
Shreeji Global FMCG का शेयर आज मंगलवार को 164 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 168 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है।
मजबूत तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक (Shreeji Global FMCG Q4 Results)
Shreeji Global FMCG ने दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 19.92 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.23 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 62.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 769.76 करोड़ रुपये रहा है। पिछले मार्च तिमाही की तुलना में यह 18.01 प्रतिशत भी बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 652.27 करोड़ रुपये रहा था।
डिविडेंड का भी ऐलान (Shreeji Global FMCG Dividend Stock)
Shreeji Global FMCG ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। एनएसई के डाटा के अनुसार कंपनी पहली बार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है।
शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा? (Shreeji Global FMCG Share Performance)
बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों का भाव 3.69 प्रतिशत बढ़ा है। एक महीने में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 2026 में कंपनी के शेयरों का भाव 45 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 185 रुपये और 52 वीक लो लेवल 95.50 रुपये प्रति शेयर है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.