भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ काम करना कई कलाकारों का सपना होता है. फिल्मी दुनिया से लेकर पॉलिटिक्स तक, पवन सिंह ने अपनी एक खास पहचान बनाई है, जिसके दर्शक दीवाने हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस शिव्या पठानिया जल्द ही पावर स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है, जो उनके लिए बहुत खास होने वाला हैं.
पवन सिंह संग करेंगी रोमांस
बताया जा रहा है कि शिव्या पठानिया छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ पवन सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि ये फिल्म भोजपुरी में नहीं, बल्कि हिंदी में होने वाली है. इस फिल्म से पवन सिंह भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे है, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. जहां शिव्या पठानिया अपनी पहली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं, वहीं पवन सिंह जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना उनकी खुशी को दोगुना कर रहा है.
जल्द रिलीज होगी फिल्म
शिव्या ने फिल्म को लेकर बताया कि ये एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जिसमें बहुत खूबसूरत गाने भी हैं और पवन सिंह भी बहुत प्रोफेशनल हैं. वो सेट पर समय से पहुंच जाते है और अपने किरादर के लिए काफी मेहनत करते हैं. फिल्म की शूटिंग भोपाल और लखनऊ में हुई है, जहां इनकी फैन फॉलोइंग देख कर वो दंग रह गई थीं. नार्थ साइड में उनका स्टारडम देखने लायक है और लोग इनके लिए पागल हैं.
पौराणिक सीरियल में नजर आ चुकी हैं शिव्या
बता दें कि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसका डबिंग पार्ट अभी बाकी है. बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. लेकिन ये फिल्म जब भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो दर्शकों को बहुत पसंद आएगी. वहीं बात करें शिव्या की, तो उन्होंने कई पौराणिक सीरियल्स में काम किया है और अपनी पहचान बनाई हैं, जिनमें ‘राधा कृष्ण’, ‘राम सिया के लव कुश’ और ‘लक्ष्मी नारायण’ शो शामिल हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.